हाथियों के दल ने किसानों की फसल को रौंदा

admin
Updated At: 17 May 2024 at 11:58 AM
मौसम : दक्षिणी छत्तीसगढ़ में वर्षा के आसार, नहीं बढ़ेगा तापमान
कोरबा। जिले के कटघोरा व कोरबा वन मंडल में हाथी की समस्या लगातार बनी हुई है। दोनों ही खंड के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे। जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में मौजूद 22 हाथियों के दल ने ग्राम गीतकुंवारी व चिर्रा में अनेक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान फसल को रौंदने के बाद कोरबा व धरमजयगढ़ वन मंडल की सरहद पर पहुंच विश्राम करने लगे।
उक्त हाथियों को क्षेत्र के लोगों ने देख इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की दी। जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की हाथियों का दल अभी सरहद पर है इसके आगे की ओर बढ़ने और धरमजयगढ़ जाने की संभावना है।उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई जटगा व पसान रेंज में भी बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। क्योंकि ग्रामीण बड़ी संख्या में तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए घरों से निकलकर जंगल पहुंच रहे है। ऐसे में उनका सामना जंगली हाथियों से हो सकता है जो नुकसान पहुंचा सकते है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement