युवती को नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 4 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी युवक को झारखंड से किया गिरफ्तार

admin
Updated At: 29 May 2024 at 04:09 AM
ACB ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व विभाग के बाबू को रंगे हाथों पकड़ा
सरगुजा जिले में एक युवती को नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 4 लाख की ठगी की है। युवक ने यह पैसे सिक्योरिटी मनी जमा करने के नाम पर ली थी। बतौली पुलिस ने आरोपी युवक को झारखंड से गिरफ्तार किया है। दरअसल, ग्राम सिलमा निवासी अनिमा सिंह ने 13 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसकी पहचान झारखंड के पलामू निवासी मंटू कुमार रवि से हुई थी। मंटू कुमार रवि ने अंबिकापुर के एक निजी चिकित्सालय में नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए 4 लाख रुपए की डिमांड की।
खनिज विभाग चार अवैध ईट भट्ठा संचालकों को थमाया नोटिस, अवैध भट्ठो से शासन को हो रहा राजस्व का नुकसान
अनिमा सिंह ने मंटू कुमार रवि को कैश और खाते में 4 लाख रुपए दे दिए। पैसे लेने के बाद मंटू कुमार नौकरी को लेकर टालमटोल करता रहा। अनिमा मिंज ने पैसे वापस मांगे, तो वह पैसे भी नहीं दे रहा था। परेशान होकर अनिमा सिंह ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कराया। बतौली पुलिस की टीम ने आरोपी मंटू कुमार रवि (24) को झारखंड के पलामू के बासबार से को गिरफ्तार किया। उसने नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपी को बतौली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
खड़ी ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल ,दो चचेरे भाई सहित तीन युवकों की मौत
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement