पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम राम ने ली शपथ, नगर के विकास के लिए नहीं होगी बजट की कमी: कृष्ण कुमार राय

admin
Updated At: 04 Jul 2024 at 03:16 AM
राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला, देखिये लिस्ट……
जशपुरनगर
नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को पालिका के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम राम ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता, नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, पालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,विजय आदित्य सिंह जूदेव,शौय प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, जनपद पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष राजकपूर भगत विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि नगरपालिका परिषद जशपुर,भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का विशेष लगाव है। परिषद के चुनाव में अब तक पार्टी अजेय रही है। इसलिए नगर के विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार,जशपुर के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होने देगी। बीते दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से विधायक रायमुनि भगत के साथ मुलाकात हुई थी। इस दौरान नगर के विकास कार्यो पर उन्होनें बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
मुख्यमंत्री श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को देंगे एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए का चेक
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जशपुर में कार्यक्रम आयोजित
जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने गरीब किसान के बेटे को ऐतेहासिक नगर पालिका परिषद का नेतृत्व करने का अवसर दिया है। उन्होनें कहा कि भाजपा आदिवासी नेतृत्व को सशक्त करने में विश्वास करती है।
जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने नगरपालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव अब बामुश्किल चार माह शेष है। इस बीच नगर के विकास के लिए तेजी से काम करना है। उन्होनें कहा कि नगर के विकास के लिए सरकार साढ़े 9 करोड़ रूपये उपलब्ध करा चुकी है। इसके अलावा बस स्टेण्ड,बाल उद्यान के उन्यन,मुक्तिधान के उन्यन जैसे कार्यो के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। इन प्रस्तावों को भी एक माह के अंदर स्वीकृति मिलने की संभावना है। विधायक ने कहा कि हम सबस मिल कर जशपुर को स्वच्छ,सुंदर और विकसीत जशपुर बनाएंगें। इसके लिए आवश्यक है कि हम सब अपने अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाहन करें। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित भाजपा के पार्षद,कार्यकर्ता और पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शिक्षक केवल पढ़ायें नहीं बल्कि बच्चे कैसे सीखतें है यह सिखायें – विनोद गुप्ता, यशस्वी जशपुर के तहत शैक्षिक गुणवत्ता के लिए कार्यशाला

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement