गौ सेवक साधराम यादव की गला रेतकर हत्या करने वाला अयाज खान के घर प्रशासन का बुलडोजर चला

admin
Updated At: 25 Jan 2024 at 07:19 PM
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई शुरु हो गई है। प्रदेश के कबीरधाम जिले में गौ सेवक के हत्या के आरोपी अयाज खान के घर प्रशासन का बुलडोजर चला है। कबीरधाम जिले में बुलडोजर की यह पहली कार्रवाई है। भारी पुलिस बल के साथ कवर्धा में आरोपी अयाज खान के घर बुलडोजर चलाया गया है। आरोपी अयाज खान के ऊपर क्षेत्र में हत्या, लूट, डकैती और धोकाधड़ी के कई आरोप दर्ज है।
गौ सेवक की हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर
बतादें कि कवर्धा जिले के लालपुर में रहने वाले गौ सेवक साधराम यादव का गला रेत कर निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध निर्माण पर भारी पुलिस बल के बीच नगर पालिक राजस्व विभाग की सयुक्त कार्रवाई की गई है।
आरोपी को फांसी देने की मांग पर हुआ था चक्का जाम
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साधराम यादव की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में चक्का जाम करते हुए विरोध किया था। चक्का जाम और विरोध करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी अयाज खान को फांसी देने की मांग की थी। मामले को संवेदनशील होता देख पुलिस के द्वारा क्षेत्र में अलर्ट करते हुए मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिन 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उनमें से 1 आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी अयाज खान के घर आज प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई की है।
आरोपी के ऊपर हत्या, लूट समेत 9 मामले
कवर्धा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लालपुर हत्याकांड के मास्टरमांइड अयाज खान जिसके ऊपर डकैती, हत्या, झंडा कांड से जुड़े कुल 9 मामले दर्ज है। इसके लैपटॉप ,मोबाइल और घटनास्थल के कई महत्वपूर्ण सबूत भी मिले है। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ कवर्धा स्थित इसके मकान पर पहुंची और मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

Corona : : क्या भारत में भी आने वाली है कोरोना की नई लहर? हालात पर एक नजर

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन
Advertisement