होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Air aviationBhupesh baghelEdBaliram kashyapTribal leaderJannayak

सरकार के एक साल : सीएम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, विमोचित की 'विष्णु की पाती' कहा- विकास के नए आयाम रचे

Featured Image

admin

Updated At: 12 Dec 2024 at 10:40 PM

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर मंडरा रहा संकट रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के एक साल पूरा होने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उनके सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी मौजूद रहे। इस दौरान श्री साय ने अपनी सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों का रिपोर्ट कॉर्ड भी जारी किया। साथ ही CM विष्णु देव साय ने 'विष्णु की पाती' का विमोचन किया। विष्णु की पाती के तहत प्रदेश के किसानों, मजदूरों और महिलाओं के नाम सीएम ने सन्देश भेजा है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर मंडरा रहा संकट पत्रकारों से चर्चा करते हुए CM विष्णुदेव साय ने कहा- कल 13 दिसंबर को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर सरकार 'जनादेश परब' ( पर्व ) मनाने जा रही है। इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। श्री साय ने कहा कि, पहला साल विकास के लिए समर्पित रहा है। 12 महीने में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। एक साल विश्वास का साल घोषित किया है। श्री साय ने कहा कि, पिछली सरकार में विश्वास का संकट था। हम देवतुल्य छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हैं। जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके जनादेश दिया, हमने भी जनता के विश्वास को कायम रखते हुए वादे पूरे किए। प्रदेश अब सुशासन की राह पर है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ तत्परता से कार्यवाही हो रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मिली मान्यता हमने अपने वादे पूरे किए : सीएम साय सीएम श्री साय ने कहा कि, वादे के मुताबिक, किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया, महतारी वंदन योजना लागू की गई। योजना के तहत 10 किश्त सरकार दे चुकी है। उन्होंने कहा कि, 18 लाख पीएम आवास देने का वादा हमने पूरा किया है। आज हम लोगों को गृह प्रवेश करा रहे हैं। तेंदूपत्ता खरीदी की राशि बढ़ाई गई है। नई शिक्षा नीति में रोजगार की शिक्षा दी जा रही है। 13 नगरीय निकायों में हाईटेक नालन्दा परिसर बना रहे हैं। सीजी पीएससी में दोषी लोग दंडित होना शुरू हो चुके हैं। इस वर्ष के नतीजों में साधारण परिवार के बच्चे टॉप किए, अभिभावकों ने इसके लिए धन्यवाद दिया। श्री साय ने कहा कि, सुशासन एवं अभिशरण विभाग का गठन किया गया है, पुराणों में जिसे राम राज कहते हैं हम उसे सुशासन कहते हैं। छत्तीसगढ़ सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन अब 31 दिसम्बर तक छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में बढ़े : साय सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है। अंबिकापुर, बिलासपुर से उड़ान सेवाओं का विस्तार हुआ। छत्तीसगढ़ में पर्यटन कॉरिडोर बन रहा है, रामलाल दर्शन योजना के तहत 20 हजार लोगों ने अयोध्या जाकर दर्शन किए। छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए बैगा- गुनिया को सम्मानित राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। ट्राइबल इलाकों के विकास का संकल्प लिया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में जिन 20 गांवों का चयन किया गया है, उसमें छत्तीसगढ़ के गांव धूडमारास को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थान मिल चुका है। प्रधान पाठक मिडिल स्कूल की पदोन्नति सूची 19 दिसंबर को होगी जारी नक्सलवाद का खात्मा होगा, बदलेगी बसतर की तस्वीर : सीएम सीएम ने आगे कहा कि, नक्सलवाद को मार्च 2026 तक खत्म करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। नक्सली बौखलाहट में कायराना हरकत कर रहे हैं, कई ग्रामीणों निर्दोषों को निशाना बनाया है। हमारे सुरक्षा बलों के जवान मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने पत्रकारों के चर्चा के दौरान ही बताया कि, अभी- अभी नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। श्री साय ने जवानों की बहादुरी को नमन करते हुए कहा कि, नियद नेल्लनार योजना से सुदूर गांवों की तस्वीर बदल रही है। बस्तर के अंचलों में चिकित्सा, सड़क बिजली पीडीएस सभी लाभ मिल रहे हैं। प्रदेश में सड़क नेटवर्क का जाल बिछेगा। रेलवे कनेक्टिविटि का विस्तार हो रहा है। श्री साय ने कहा कि, कांग्रेस के प्रत्याशी को जितने वोट मिले उससे डबल वोट से रायपुर दक्षिण में जीत मिली। यह बीजेपी के प्रति जनता के विश्वास को बताता है। बिलासपुर : पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल से विवादित शिक्षिका की हुई छुट्टी…कलेक्टर ने आदेश जारी कर की कारवाई छत्तीसगढ़ में सुशासन के सूर्योदय का आगमन हुआ : साव इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- मोदी की गारंटी को लेकर जनता के बीच गए थे। जनता ने बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद दिया। 3 दिसंबर को ऐतिहासिक परिणाम आया, यह परिणाम राजनीतिक पंडितों के लिए चौंकाने वाला था। साव ने कहा- सरकार के एक साल का सफर ऐतिहासिक रहा, सुशासन के सूर्योदय का आगमन हुआ। जनता से किए गए वादे पूरे किए गए। एक साल का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला कार्यकाल है। वादे करके पूरे करने वाले विरले CM होते हैं। शराब के नशे में सो गया था घर के बाहर, ठंड से पंडो जनजाति के युवक की मौत

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Featured Image

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा

Featured Image

Weather: : इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Featured Image

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के आवेदन सुधार का अंतिम अवसर, जानें अंतिम तारीख

Advertisement