होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Electricity is set to become more expensive in Jharkhand from April 2025.JFaguaFagua 2025GumlAOraon

हजारीबाग में महाशिवरात्रि के दौरान तनाव: : पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद इलाका छावनी में तब्दील, पुलिस प्रशासन ने की मध्यस्थता

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 26 Feb 2025 at 04:49 PM

झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डूमैरान स्थित हिंदुस्तान चौक पर शवरात्रि के अवसर पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुआ। कुछ लोगों ने लाउडस्पीकर लगाने की कोशिश की, लेकिन विशेष समुदाय के लोगों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और विवाद हुआ।


थाना प्रभारी संतोष कुमार और उनके जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, और मामला सुलझता हुआ दिखा। लेकिन तभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय डूमैरान, जो मदरसे के रूप में भी जाना जाता है, से विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान थाना प्रभारी और उनके जवान बाल-बाल बच गए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पलटवार करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक जारी रही, और पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया।

बोलेनो कार और बाइक को आग के हवाले किया
पत्थरबाजी के दौरान उपद्रवियों ने एक बोलेनो कार और दो बाइकों को आग लगा दी। इस उपद्रव के बाद पुलिस ने पूरे डूमैरान गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है, ताकि कोई और हिंसा न हो।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को काबू में किया। प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। अब तक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


इस मामले पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली है और उन्होंने एसपी से इस मामले पर बात की है। मंत्री अंसारी ने निर्देश दिया कि हजारीबाग में इस मामले को समझदारी से सुलझाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही हैं, जो नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने आरएसएस की मानसिकता और कट्टरपंथी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया। अंसारी ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा और दोनों पक्षों के लोग कानून के दायरे में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं से बीजेपी को फायदा होगा, लेकिन अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।


इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसे काबू में कर लिया है। अब मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement