होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

आचार संहिता हटने के बाद जशपुर में चार नए उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय और नए महिला थाने खोले जाएंगे, प्रदेश में पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी

Featured Image

admin

Updated At: 23 May 2024 at 02:06 PM

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा स्थगित रायपुर। पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती होना है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद शुरू होने की संभावना है। इसमें एसआइ, एएसआइ, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा तकनीकी पोस्ट भी है। तकनीकी का उपयोग कर हो रही साइबर घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ज्यादा ध्यान दे रहा है। इस वजह से प्रदेश में नए साइबर क्राइम कार्यालय खोलने का प्रस्ताव है। राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में चार नए उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें प्रतिनियुक्ति और नई भर्तियों के आधार पर 25 से ज्यादा पद भरे जाएंगे।वहीं दूसरी ओर चार जिले जैसे रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा और कवर्धा में भी नए साइबर थाने बनाए जाएंगे। हर थाने में नए स्टाफ की भर्तियां होगी। साइबर थानों में एसआइ के 12, एएसआइ और प्रधान आरक्षक के 20-20 और आरक्षक के 96 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकलने की संभावना है। शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा स्थगित इसी तरह पांच जिले, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में नए महिला थाने बनाए जाएंगे, जिसके लिए 300 से अधिक पदों पर भर्तियां होगी। इनमें निरीक्षक के पांच, एसआइ के 10, एएसआइ के 20, प्रधान आरक्षक के 45 और आरक्षक के 220 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली जाएगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस अश्ववाहनी में भी 50 पदों पर नई भर्तियां निकालने की तैयारी है। इसमें पशु चिकित्सक, प्लाटून कमांडर, सहायक प्लाटून कमांडर, आरक्षक, प्रधान आरक्षक जैसे पद भी रहेंगे।पुलिस विभाग डायल 112 में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होना है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती होनी है। जिसमें ग्राउंड ड्यूटी के अलावा तकनीकी पद भी रहेंगे। प्रधान आरक्षक ग्राउंड ड्यूटी के 140 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकलेगी। संस्कृत विद्या मंडलम के प्रावीण्य सूची घाटाले की जांच के लिए कमेटी बनी, राकेश पाण्डेय को संस्कृत विद्या मंडलम का अतिरिक्त प्रभार वहीं सात सौ से ज्यादा ग्राउंड ड्यूटी आरक्षक के पद भी निकाले जाने है। आरक्षक दूरसंचार के सौ पद भी रहेंगे। पुलिस विभाग की ओर से शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा ली जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा व्यापमं से होने की संभावना है। वहीं कुछ पोस्ट प्रतिनियुक्ति और प्रमोशन के आधार पर भी भरे जाएंगे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement