होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Ranchi Air Show : : रांची में वायुसेना का हैरतअंगेज एयर शो, सूर्य किरण टीम के करतबों ने मोहा मन

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 19 Apr 2025 at 02:09 PM

रांची। राजधानी रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी भर्ती मैदान में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया। पहली बार रांचीवासियों को इतने करीब से हॉक एयरक्राफ्ट की हैरतअंगेज उड़ानें देखने को मिलीं। कार्यक्रम में जैसे ही एयरक्राफ्ट आसमान को चीरते हुए निकले, मैदान में उपस्थित हजारों लोगों की नजरें थम गईं।

एयर शो के दौरान सूर्य किरण टीम ने एक से बढ़कर एक करतब प्रस्तुत किए। कभी विमान नीचे आता, तो कभी ऊंचे आकाश में जाकर रंग-बिरंगे धुएं के साथ आकाश में तिरंगा उकेरता। पूरा प्रदर्शन लगभग एक घंटे तक चला, जिसमें हर क्षण रोमांचक रहा।

मुख्य अतिथि और सुरक्षा व्यवस्था

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह सहित कई राजनीतिक, प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मुख्य गेट के सामने एक विशाल टेंट में वीवीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था थी। मीडिया व आमजन के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

लोक-संस्कृति का समागम

कार्यक्रम स्थल पर छऊ नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

जनसैलाब उमड़ा

इस आयोजन को देखने के लिए रांची समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई थी, जिसके बाहर भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग एयर शो के हर पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आए।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement