झारखंड में 2 चरण और महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव कराने का ऐलान, जानिए वोटिंग और नतीजे की तारीख

admin
Updated At: 15 Oct 2024 at 09:43 PM
बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा में पहुंचेंगें जशपुर के 30 बच्चों के नाम, 2030 को यूरोपा क्लीपर पहुंचेगा बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा पर
केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में सिंगल फेज और झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होगा। यूपी की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी साथ में कराए जाएंगे। दोनों राज्यों और उपचुनाव के लिए मतगणना एक साथ 23 नवंबर को होगी।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा, जिसकी कुल 288 सीटें हैं, का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है। दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एक भी गोली नहीं चली और न ही लाठी-डंडे चले।
झारखंडः 81 विधानसभा सीटें (मतदाता: 2.6 करोड़), (पोलिंग स्टेशन: 29,652)
चरण- 1
नोटिफिकेशन:
मतदान तिथि: 13 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर
चरण- 2
नोटिफिकेशन:
मतदान तिथि: 20 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर
महाराष्ट्र: 288 विधानसभा सीटें (मतदाता 9.36 करोड़), (पोलिंग स्टेशन: 1 लाख 186)
सिंगल फेस में वोटिंग
नोटिफिकेशन: 22 अक्टूबर
मतदान तिथि: 20 नवंबर
मतगणना: 23 नवंबर
यूपी की 10 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया गया। इसके लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
सितंबर-अक्टूबर में हुए 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने पहले सितंबर-अक्टूबर 2024 में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं। इससे पहले अप्रैल-मई में देशभर में लोकसभा चुनाव हुए थे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement