जल्द ही कुछ प्रमुख निगम और मंडलों में की जाएगी नियुक्ति, सीएम साय की राष्ट्रीय नेताओं से हुई चर्चा में बनी सहमति

admin
Updated At: 20 Jul 2024 at 07:11 PM
रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब निगम, मंडलों को लेकर जश्न की तैयारी हो रही है। बहुत जल्द प्रमुख निगम, मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति होने वाली है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा में सहमति बनने की खबर है। कभी भी पहली सूची जारी हो सकती है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब तक निगम और मंडलों में नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। सरकार बनने के बाद लोकसभा का चुनाव आ गया, इसको लेकर आचार संहिता लग गई। ऐसे में सभी लोकसभा के चुनाव में व्यस्त हो गए। अब लोकसभा का चुनाव निपट चुका है। इसी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी जो कवायद चल रही थी, उस पर फिलहाल विराम लग गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा ऐसा कहा जा रहा है। इस बीच अब यह बात सामने आ रही है कि दर्जनभर निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी हो गई है।
कभी भी जारी हो सकती है सूची
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा का दो दिनों का दिल्ली दौरा हुआ है। इस दौरे में मुख्यमंत्री श्री साय और दोनों डिप्टी सीएम की केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ ही अन्य मंत्रियों से तो मुलाकात हुई है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में कुछ निगम, मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। इनके एक दिन पहले ही रात को दिल्ली से लौटने के बाद अब यह खबर आ रही है कि जल्द ही कुछ प्रमुख निगम और मंडलों में नियुक्ति की जाएगी। ऐसा होने से कार्यकर्ताओं के साथ जिनकी नियुक्ति होगी, उनमें उत्साह आएगा और वे ज्यादा उत्साह के साथ नगरीय निकाय चुनाव में काम करेंगे। इसी के साथ बचे हुए निगम, मंडलों के लिए भी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उत्सुकता रहेगी कि इनमें कितनी नियुक्ति होगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement