आर्मी चीफ बोले-सेना में कुकी-मैतेई साथ काम करते हैं:मणिपुर में शांति बहाली में बड़ा रोल

admin
Updated At: 28 Nov 2024 at 11:28 PM
पुणे ,मणिपुर हिंसा के बीच आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि सेना कुकी और मैतेई समाज के लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है।
उनका कहना है कि भारतीय सेना एक जाति विहीन आर्मी है। यह आपसी तालमेल बढ़ाती है और मतभेद खत्म करती है। यहां सभी संस्कृति के लोग एक साथ काम करते हैं।
जनरल द्विवेदी ने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान मणिपुर में शांति बहाली के लिए आर्मी के पूर्व सिपाहियों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जवान कुकी-मैतेई के बीच शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। दरअसल, मणिपुर में कई बार शांति बहाली के लिए कुकी और मैतेई समाज के एक्स-सर्विसमेन की रैलियां हुई हैं।
हिंसा के 13 बाद कल से इंफाल वैली में 16 दिन से बंद स्कूल-कॉलेज फिर से खुल जाएंगे। दरअसल, जिरीबाम में 16 नवंबर को 3 बच्चों और 3 महिलाओं का शव मिलने के बाद इंफाल वैली के जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए थे।
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए। कई जिलों में सुरक्षा की दृष्टि से 94 चेकपॉइंट भी बनाए गए हैं। गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
NH-37 और NH-2 पर जरूरी सामान ले जा रही गाड़ियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। पिछले दिनों मणिपुर के जिरीबाम में छिड़ी हिंसा को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। NIA ने मंगलवार को हिंसा के तीन मामलों में केस दर्ज किया है।
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में गुरुवार को हजारों लोग जिरीबाम में हुई हत्याओं के आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी लामलाई से योरबंग तक 4.5 किलोमीटर के रास्ते पर मार्च कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों से ऑफिस खाली कर ताले लगवाए जा रहे हैं।
गृह मंत्रालय के आदेश पर 14 नवंबर से इम्फाल पश्चिम जिले के सेकमई और लमसांग, इम्फाल पूर्व जिले के लाम्लाई, जिरिबाम जिले के जिरिबाम, कांगपोकपी के लेइमाखोंग और बिष्णुपुर जिले के मोइरंग में AFPA लागू किया गया था।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement