नवा बिहान अभियान के तहत नशामुक्ति, साइबर क्राइम और व्यक्तित्व विकास के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम

admin
Updated At: 08 Dec 2024 at 01:05 AM
सरगुजा पुलिस और विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों (NGO) के संयुक्त प्रयास से सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दरिमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशामुक्ति, साइबर क्राइम, यातायात नियमों और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत व्याख्याता ललित कुमार के स्वागत भाषण और अतिथियों का पुष्पगुच्छ से सम्मान कर की गई। नवा बिहान के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा ने अभियान की उपलब्धियां साझा कीं। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पांडेय ने नशे के दुष्प्रभाव और इसके युवाओं के व्यक्तित्व पर पड़ने वाले नकारात्मक असर पर चर्चा की। समाजसेविका वंदना दत्ता ने बताया कि नशा महिलाओं और बच्चों को अधिक प्रभावित करता है, जिससे परिवार बर्बाद होते हैं।
अजय तिवारी (आर्ट ऑफ लिविंग) ने छात्रों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और नशा व अनुशासनहीनता से बचने की प्रेरणा दी। दुर्गा सिंह ने विधिक जानकारी साझा की, जबकि थाना निरीक्षक मनोज प्रजापति ने साइबर क्राइम और यातायात नियमों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, उप पुलिस अधीक्षक जयराम चारमाको ने छात्रों को नशे से दूर रहते हुए अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। विद्यालय के प्राचार्य के.के. गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement