होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण आदेश पर लगी रोक, शिक्षक एकता की हुई जीत : .......

Featured Image

admin

Updated At: 30 Aug 2024 at 04:18 PM

कल देर शाम सरकार ने युक्तियुक्तकरण को स्थगित करने का दिया अधिकारियों को आदेश, प्रदेश के शिक्षक संघो द्वारा किया जा रहा था विरोध। सर्व शिक्षक संघ के संयोजक विवेक दुबे और अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2.8.2024 को विसंगतिपूर्ण व अव्यावहारिक युक्तियुक्तकरण आदेश जारी किया गया था। युक्तियुक्तकारण नियमानुसार प्राथमिक विद्यालयों में जहां 5 कक्षाओं में 60 के दर्ज पर केवल 2 शिक्षकों का व माध्यमिक विद्यालयों में 3 कक्षाओं के 6 विषयों के लिए 105 दर्ज पर 1 प्रधान पाठक व 3 शिक्षक का सेटअप बनाया गया। जबकि पूर्व में 2008 के सेटअप अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 1 प्रधान पाठक को 2 शिक्षक एवं माध्यमिक विद्यालय में 1 प्रधान पाठक व 4 शिक्षकों का सेटअप था। प्रदेश में लगभग 31474 प्राथमिक विद्यालय व 13331 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण लागू होने से 50% से अधिक विद्यालय प्रभावित होने के परिणामस्वरूप 4000 विद्यालय बंद हो जाते व 20000 से अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाता। विवेक दुबे ने बताया कि शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 2021 में 14580, 2023 में 12489 शिक्षकों की सीधी भर्ती व 2023 में सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति भी की थी। सीधी भर्ती व पदोन्नति उपरांत शिक्षक पदस्थापना हेतु स्पष्ट नियम है कि शिक्षकों की पदस्थापना शिक्षक विहीन व एकल शिक्षकीय विद्यालयों में किया जाना होता है, लेकिन अधिकारियों द्वारा शिक्षक पदस्थापना हेतु शासन की गाइडलाइन व नियमो को दरकिनार करते हुए शिक्षको को आवश्यकता वाले विद्यालयों के स्थान पर पर्याप्त शिक्षक वाले व शहरी विद्यालयों में पदस्थ किया गया, जिसके कारण आज भी कई विद्यालय शिक्षक विहीन रह गए। युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को देखते हुए सर्व शिक्षक संघ व अन्य शिक्षक संगठनों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम माननीय मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन सोपा था और आने वाले समय में हड़ताल पर जाने का मन बना लिया था । बालोद जिला के सर्व शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश बन्दे, उपाध्यक्ष अशोक टंडन, प्रदेश महामंत्री यशवंत चंद्राकर जिला सचिव श्री ओमन मारकंडे एवं अन्य सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय का विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण को स्थगित रखने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement