भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा से रायगढ़ में 8 फरवरी को करेगी प्रवेश, दो दिन विश्राम के बाद 11 फरवरी को शहर में होगी पदयात्रा

admin
Updated At: 05 Feb 2024 at 05:08 PM
कुछ ही दिनों बाद लगेगा साल का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण,
रायगढ़, 4 फरवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। अब इसका पूरा शेड्यूल आ गया है। राहुल गांधी आठ फरवरी को झारसुगुड़ा रोड ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश करेंगे। वे सुबह दस बजे रेंगालपाली पहुंचने वाले हैं। वहां सभा लेने के बाद यात्रा में दो दिन का ब्रेक होगा। नई दिल्ली में बैठक के बाद 11 फरवरी को यात्रा फिर से शुरू होगी। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता इस यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए हैं। पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। दो महीने बाद ही लोकसभा चुनाव हैं इसलिए न्याय यात्रा के जरिए बिखरे हुए जनाधार को वापस बटोरने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा
राहुल गांधी ने इस बार पूर्व से पश्चिम की ओर न्याय यात्रा निकाली है। अब इसका फाइनल शेड्यूल आ चुका है। 8 फरवरी को उनकी यात्रा रेंगालपाली से सुबह 10 बजे रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। वहीं राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण समारोह और सभा भी की जाएगी। इसके बाद न्याय यात्रा में दो दिन का ब्रेक होगा। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की नई दिल्ली में आवश्यक बैठक होने के कारण दो दिन के लिए यात्रा थमी रहेगी। 11 फरवरी को सुबह 9 बजे विश्राम स्थल से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होगी। वे बस में सवार होकर गांधी प्रतिमा पहुंचेंगे। सुबह दस बजे से श्याम टाकीज चौक से राहुल गांधी शहर में पदयात्रा शुरू करेंगे। शहर का कार्यक्रम पूरा होने के बाद राहुल गांधी यात्रा बस के जरिए ढिमरापुर, गोरखा, भगवानपुर, जिंदल स्टील प्लांट होते हुए खरसिया रोड में आगे निकलेंगे। इसके बाद वे सक्ती जिले की ओर बढ़ेंगे।
देर रात कई जिलों के SP और रेंज आईजी का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
पदयात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज
राहुल गांधी की पदयात्रा में कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा राज्य के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री टीएस बाबा, उमेश पटेल समेत सभी कांग्रेस विधायक इसमें सम्मिलित होंगे। शहर में भी 11 फरवरी को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी की जा रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement