प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, रवि भगत को भाजयूमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

admin
Updated At: 12 Sep 2022 at 04:50 AM
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में उलट फेर का क्रम जारी रखते हुए आज फिर बड़ा बदलाव किया है। इसमें रायगढ़ जिले के तीन नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिया गया है जिसमें पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है वहीं लैलूंगा के रवि भगत को प्रदेश भाजयुमो का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के परिवर्तन में के बाद उलटफेर का क्रम लगातार जारी है। रायगढ़ जिले के शकील अहमद को प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बार रायगढ़ को ज्यादा तरजीह देते हुए तीन नेताओं को प्रमोट किया गया है। पिछले विधान सभा चुनावों भाजपा जिले की सभी विधानसभा सीट हार गई थी।
इसके अलावा भाजपा ने प्रदेश में 12 उपाध्यक्ष बनाया है, 8 प्रदेश मंत्री, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री संगठन (पवन साय) बनाया गया है। इस पूरे रिमेकिंग में जशपुर जिले से किसी भी नेता को तवज्जो नहीं दी गई है जबकि जशपुर भाजपा का परंपरागत सीट रहा है हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी तीन सीटों पर चुनाव हार गई थी।
सबसे खास बात यह है कि प्रदेश भाजपा में हुए बदलाव के बाद जशपुर के किसी बड़े भाजपा नेता को कहीं जगह नहीं दी गयी है। जिले से प्रबल प्रताप जूदेव का पद यथावत रखा गया है। प्रबल भाजपा में प्रदेश मंत्री हैं
देखा जाय तो रायगढ़ को इस बार काफी तवज्जो मिली है। नौकरशाह से नेता बने ओपी चौधरी को प्रदेश महामंत्री जैसे जिम्मेदारी वाले पद से नवाजा गया है जबकि रायगढ़ के ही लैलूंगा के रहने वाले रवि भगत को भाजप युवा मोर्चा का प्रदेश का कमान सौंपा गया है ।

Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement