घर में चल रही थी जन्मदिन की तैयारियां, तभी गैस सिलेंडर फटा; दादा-दादी और पोते की मौत

admin
Updated At: 18 Oct 2024 at 05:56 PM
बड़ी खबर : अंधविश्वास के भेंट चढ़ा परिवार, बाबा की फोटो लेकर साधना करते दो की मौत, 4 की स्थिति गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
फरीदाबाद के गांव भाकरी में बीती देर रात सिलेंडर फटने की वज़ह से एक मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे सो रहे दादा-दादी और उनके 14 साल के पोते की मौत हो गई। वहीं, एक भैंस की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल है, जिनको बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने पर गांव में हडकंप मच गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे की मदद से मलबे को हटाया और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे की वजह से पड़ोस की एक दीवार गिर गई।
सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा….’, ‘दबंग खान’ को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी का आया मैसेज- Salman Khan
गांव भाकरी में 55 वर्षीय सरजीत अपनी पत्नी बबीता और पोते कुणाल के साथ रहते थे। उनके भाकरी में ही हार्डवेयर की दुकान थी और उसे दुकान के ऊपर मकान बना हुआ था। गुरुवार की देर रात अचानक से सिलेंडर फटने की वजह से ब्लास्ट हो गया और घर की छत गिर गई। इस ब्लास्ट से पड़ोस की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में सुरजीत बबीता और उनका 14 साल का पोता कुणाल की मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी गंभीर रूप से घायल है, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में एक भैंस की भी मृत्यु हुई है
बड़ी खबरः चीन ने भूटान पर किया ‘कब्जा’, इतने बड़े क्षेत्रफल को अपने में मिलाया, जानें कैसे ड्रैगन की विस्तारवाद नीति भारत के लिए खतरा बना- China Occupied Bhutan Land
सिलेंडर से गैस हो रही थी लीक
परिवार के सभी सदस्य पहली मंजिल पर सो रहे थे। सिलेंडर में से गैस लीक हो रही थी। जिसके बारे में इनको जानकारी नहीं थी। आधी रात के बाद सिलेंडर के चारों ओर आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की वजह से रसोई की दीवार गिर गई। यह दीवार सरजीत के कमरे से सटी हुई थी। दीवार गिरने की वजह से लेटर इन तीनों के ऊपर गिर गया, सभी मलबे के नीचे दब गए। सरजीत का बेटा बिट्टू मकान में पीछे की ओर रहता है। वहां ब्लास्ट का कुछ असर नहीं हुआ।
रिटायर्ड IAS को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश
आज था पोते का जन्मदिन
परिवार के लोग पोते कुणाल का जन्मदिन कुछ खास तरीके से बनाने के लिए तैयारी कर रहे थे, लेकिन यह हादसा होने के बाद खुशी मातम में बदल जायेगी। इस हादसे से पूरा गांव सदमे में है। थाना डबुआ प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर मलवे से लोगों को निकाला गया। जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। वही तीन गंभीर रूप से घायल है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement