होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


LiquorHolika DahanElectricity is set to become more expensive in Jharkhand from April 2025.JFaguaFagua 2025

बिरयानी भारतीयों की पहली पसंद, डोसा दूसरे स्थान पर

Featured Image

admin

Updated At: 24 Dec 2024 at 02:32 PM

रेलवे ने एक झटके में दर्जनों ट्रेनों को किया रद्द, कई गाड़ियां अगले साल तक रहेंगी कैंसिल, यात्रा से पहले देखें लिस्ट लगातार नौवें साल भारतीयों की पहली पसंद बिरयानी रही। इस साल एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 8.3 करोड़ बिरयानी ऑर्डर की गई। यानी लोगों ने हर मिनट 158 और हर सेकंड दो बिरयानी ऑर्डर किए। इसके बाद डोसा 2.3 करोड़ ऑर्डर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। TRAI: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, दूरसंचार कंपनियों को वॉयस कॉल और SMS के जारी करने होंगे ‘रिचार्ज पैक’ स्विगी की 'फूड ट्रेंड रिपोर्ट' के मुताबिक, बिरयानी लगातार नौवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य पदार्थ रहा। इसमें चिकन बिरयानी 4.9 ऑर्डर के साथ सर्वाधिक पसंद किया जाने वाली श्रेणी रही। दक्षिण भारत में हैदराबाद के लोगों ने सबसे ज्यादा 97 लाख चिकन बिरयानी ऑर्डर किए। बंगलूरू 77 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और चेन्नई 46 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चिकन बर्गर के बाद बिरयानी देर रात खाई जाने वाली दूसरी सबसे पसंदीदा डिश रही। देर रात 12 से 2 बजे के बीच चिकन बर्गर के 18.4 लाख ऑर्डर हुए। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के आरक्षण के लिये कार्यवाही 28 दिसम्बर को मसाला डोसा खाने में बंगलूरू ने इस साल भी अपना दबदबा कायम रखा है। वहां के लोगों ने एक जनवरी से 22 नवंबर के बीच 25 लाख डोसा ऑर्डर किए। दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में छोले, आलू पराठा और कचौरी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई। जल्द होंगे निकाय-पंचायत चुनाव : आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कलेक्टरों को मिला एक हफ्ते का समय बंगलूरू के ग्राहक ने खाया सबसे महंगा 49,900 रुपये का पास्ता बंगलूरू के एक ग्राहक ने इस साल पास्ता पर 49,900 रुपये खर्च किए। उसने लगभग 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर कीं। डिनर के ऑर्डर लंच से 29% ज्यादा कुल 21.5 करोड़ रहे। लंच पर भारी पड़ा डिनर स्विगी के मंच पर इस साल डिनर के लिए 21.5 करोड़ ऑर्डर किए गए, जो लंच की तुलना में करीब 29 फीसदी अधिक है। स्नैक्स में चिकन रोल पसंदीदा चिकन रोल 24.8 लाख ऑर्डर के साथ सबसे पसंदीदा स्नैक्स रहा। चिकन मोमोज 16.3 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे और पोटैटो फ्राइज 13 लाख ऑर्डर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। डिलीवरी के लिए 1.96 अरब किमी की यात्रा रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने कुल 1.96 अरब किलोमीटर की यात्रा तय की। यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5.33 लाख बार जाने के बराबर है। मुंबई के कपिल कुमार पांडे ने 10,703 ऑर्डर डिलीवर किए, जो सबसे ज्यादा है। कोयंबटूर की कलीश्वरी एम 6,658 ऑर्डर डिलीवर कर महिला पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement