कांग्रेस का आरोप : : भाजपा नेताओं की बढ़ती दबंगई से जनता में आक्रोश, महिलाओं को दी जा रही बलात्कार की धमकियां

Faizan Ashraf
Updated At: 05 May 2025 at 09:05 PM
रायपुर, 5 मई 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि बिलासपुर और रायपुर में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं से मारपीट और बलात्कार की धमकी जैसे मामलों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो सत्ता पोषित गुंडागर्दी का प्रमाण हैं।
वर्मा ने कहा कि बिलासपुर में भाजपा नेता नवीन और राजधानी रायपुर के जवाहर नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू पर शराब के नशे में महिलाओं से दुर्व्यवहार और मां-बेटी को रेप कराने की धमकी देने का आरोप लगा है। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के कथित सुशासन की पोल बताते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों में कानून का भय समाप्त हो गया है।
पूर्व की घटनाओं का भी किया उल्लेख
प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने दावा किया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष मोनू की शराब के नशे में की गई हरकत और तिल्दा नेवरा में भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल द्वारा की गई आगजनी का भी जिक्र किया। वर्मा ने आरोप लगाया कि इन मामलों में कार्रवाई के बजाय पीड़ितों और ईमानदार पुलिसकर्मियों को ही प्रताड़ित किया गया।
“बेटी बचाओ” महज एक नारा: वर्मा
कांग्रेस नेता ने कहा कि “बेटी बचाओ” भाजपा के लिए केवल एक दिखावटी नारा बनकर रह गया है। भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में आए दिन ऐसे कई प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिन्हें यदि उजागर नहीं किया जाता तो प्रशासन पूरी तरह से पर्दा डालने में लगा रहता।
भाजपा नेताओं को संरक्षण का आरोप
वर्मा ने कहा कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा भी महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने भैयालाल राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री के परिजनों, विक्रम उसेंडी और कांकेर सांसद भोजराज नाग के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जिससे वे बेलगाम होते जा रहे हैं।
कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जन आंदोलन छेड़ेगी।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement