होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा : साय मंत्रिमंडल, विधायक, सांसदों के साथ करेंगे बैठक

Featured Image

admin

Updated At: 26 Sep 2024 at 02:59 PM

पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को 27 सितम्बर को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को दोपहर तीन बजे रायपुर आ रहे हैं। यहां आने के बाद वे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक, सांसदों के साथ सभी जनप्रतिनिधियों और प्रदेश संगठन के नेताओं की क्लास लेंगे। इसी बैठक में ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी होगी। एक कार्यक्रम कई लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाने का होगा। कायक्रम के बाद वे देर शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। जेल विभाग का पेट्रोल पंप: सजायाफ्ता कैदी बने सेल्समैन, अलग-अलग शिफ्टों में दे रहे सेवाएं भाजपा का देशभर में सदस्यता अभियान चल रहा है। छत्तीसगढ़ ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक जहां 20 लाख सदस्य बन गए हैं, वहीं बुधवार को एक ही दिन में 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी बड़े से लेकर छोटे नेता बूथों तक जा रहे है। इस कार्यक्रम के ठीक दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर आना हो रहा है। उनके दौरे में सबसे अहम सदस्यता अभियान ही है। बीएसएनएल का 5G ट्रायल शुरू, यूजर्स को जल्द मिलेंगी ये सुविधाएं करेंगे जनप्रतिनिधियों से चर्चा श्री नड्डा अपने दौरे में सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनसे चर्चा करेंगे। इनमें सबसे अहम प्रदेश की साय सरकार का पूरा मंत्रिमंडल, विधायक और सांसद प्रमुख होंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन के सभी महामंत्री पवन साय, संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, रामजी भारती, भरत वर्मा, सदस्यता अभियान के संजोयक अनुराग सिंहदेव और सदस्य, सभी संभागों के प्रभारी भी रहेंगे। भाजपा संगठन ने सदस्यता अभियान में सांसदों को 20-20 हजार और विधायको को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। अब तक एक ही विधायक अपने लक्ष्य तक पहुंचे हैं। पैरासिटामोल समेत 53 दवाइयां गुणवत्ता परीक्षण में फेल, CDSCO रिपोर्ट में खुलासा श्री नड्डा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे ऐसे में श्री नड्डा की उन विधायक और सांसदों को नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है जिनके अब तक बहुत कम सदस्य बने हैं। श्री नहा जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे। उनके सामने अब तक की सदस्यता का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। इसमें यह भी शामिल रहेगा कि किसने अब तक कितने सदस्य बनाएं हैं। कौन सबसे ज्यादा सदस्य बनाने में सफल रहे हैं। एक कार्यक्रम सदस्यता दिलाने का भी कराने की तैयारी है। इसमें कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। स्कूली बच्चों का तैयार होगा APAAR ID (One Nation One Student ID), स्‍कूल शिक्षा सचिव ने कलेक्‍टरों को लिखा पत्र…

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement