भाजपा बोली- केजरीवाल VVIP कल्चर के सबसे बड़े सिंबल

admin
Updated At: 09 Nov 2024 at 12:18 AM
दिल्ली ,भाजपा ने दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को कहा- अरविंद केजरीवाल वीवीआईपी कल्चर के सबसे बड़े सिम्बल बन गए हैं।
उन्होंने कहा, 'जब केजरीवाल दिल्ली सरकार में टॉप पर थे, तब उनके आवास (सीएम आवास) में इस्तेमाल किए जाने वाले इक्विपमेंट की कीमत बहुत ज्यादा थी। इसमें 12 करोड़ कीमत की टॉयलेट सीट भी शामिल थी।
भाटिया ने केजरीवाल की साल 2013 की सोशल मीडिया पोस्ट दिखाई और कहा- भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल जो 2012 में राजनीति में आए थे। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए तत्कालीन दिल्ली सीएम शीला दीक्षित पर निशाना साधाते हुए कहा था कि शीला की बाथरूम सहित उनके घर में 10 AC हैं।
भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने शीला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। सवाल किया था कि जब दिल्ली की 40% से ज्यादा आबादी झुग्गियों में रहती है, तो एक CM इतने आराम से कैसे रह सकता है। भाटिया ने कहा कि केजरीवाल ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया।
भाटिया ने अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने और सरकारी आवास छोड़ने के बाद के आधिकारिक दस्तावेजों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के बंगले में 21 हजार वर्ग फुट का एरिया बना हुआ है, इसमें 50 AC थे। 250 टन के एयर कंडीशनिंग प्लांट है। आवास में 12 करोड़ की लागत वालीं टॉयलेट सीटे थीं। 28.91 लाख रुपए से अधिक की कीमत की एक टीवी थी।
भाटिया ने कहा कि अगर शीला दीक्षित 10 AC रखने के लिए गलत और भ्रष्ट थीं, तो केजरीवाल इस लग्जरी के बारे में क्या कहेंगे। केजरीवाल ने उस राजनीतिक विचारधारा को दफनाया, जिसने उन्हें सत्ता में लाया। अगर उनमें नैतिक साहस है, तो उन्हें जवाब देना चाहिए।
भाटिया ने कहा कि जनता केजरीवाल को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगी। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने बच्चों के नाम पर कसम खाई थी कि वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह कभी भी बड़े बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement