विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

admin
Updated At: 08 Feb 2023 at 04:55 PM
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 7 मोर्चों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त मोर्चा कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं।
महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने विकासशील बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया। लेकिन कांग्रेस ने चार साल में बेड़ा गर्ग कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को दी गई सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को भरपूर दिया पर कांग्रेस सब खा गई। यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार मोदी जी द्वारा दिया गया पैसा जनता तक पहुंचने नहीं देती। मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो पैसा देते हैं, वह कांग्रेस सरकार के चहेते अफसरों के घर से निकलता है। उन्होंने कहा कि नवंबर में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की राज्य सरकार अपनी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही पूरी मदद जनता तक पहुंचायेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने प्रदेश की मृत कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चा अपने अपने मुद्दों पर सरकार को घेरे। युवा मोर्चा जवानों के लिए संघर्ष करेगा। महिला मोर्चा महिलाओं के विषयों पर संघर्ष करेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग मोर्चा वनवासी समाज के हित में संघर्ष करेगा। अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संघर्ष करेगा। अल्प संख्यक वर्ग मोर्चा मोदी जी की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ कांग्रेस द्वारा उन्हें भ्रमित कर राजनीतिक शोषण किये जाने से सावधान करेगा। अल्पसंख्यक समुदाय को मोदी जी की योजनाओं से जोड़ेगा। भाजपा के सभी मोर्चा अपने अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। सभी के बीच समन्वय स्थापित है। यह संयुक्त कार्यसमिति इसी का प्रतिरूप है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संयुक्त कार्यसमिति को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए मोर्चा की रचना हुई है। सामाजिक जीवन में मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा महत्व है। समाज के हर व्यक्ति तक हमारी पहुंच और योजना होनी चाहिए। बड़ी और सुविधाजनक जगहों के साथ छोटी छोटी जगह पर भी कार्यक्रम हो। हर मोर्चे में अपनी योजनाओं और क्षेत्र के अनुसार नवाचार हो। उन्होंने मंत्र दिया कि सभी मोर्चा अपने अपने कार्य क्षेत्र में इस तरह कार्य करें कि वह छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के बीच विश्वास हासिल करें। जनता तक यह संदेश पहुंचाएं कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संयुक्त कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मोर्चा को जो जिम्मेदारी मिली है उसके निचले तबके तक जाकर परिवर्तन की बयार बहानी है।भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई दी। एक नई पहचान दी। छत्तीसगढ़ को भय और भूख से मुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में जन आक्रोश का ज्वालामुखी फूटने वाला है। जनता के साथ संघर्ष करने के लिए भाजपा संकल्पित है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आव्हान किया कि डबल इंजिन की सरकार लाना है। छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली तभी संभव है, जब केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार बहुत जरूरी है। जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हमारी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिलने नहीं दे रही। प्रधानमंत्री आवास इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां तो कांग्रेस की सरकार मोदी जी द्वारा भेजा गया गरीब का चावल तक हड़प गई। छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक दें।
सभी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ,प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement