भाजपा महिला सांसद बोलीं- राहुल नजदीक आए, धमकाया

admin
Updated At: 19 Dec 2024 at 11:57 PM
नई दिल्ली। संसद परिसर में गुरुवार को अंबेडकर विवाद पर भाजपा और विपक्षी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। नगालैंड से बीजेपी की सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने कहा कि राहुल गांधी मेरे बहुत करीब आकर खड़े हो गए थे। मैं बेहद असहज हो गई थी। राहुल ने मुझे धमकाया।
किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा- राहुल ने महिला सांसदों को धक्का दिया। ये शर्मनाक है, हम विश्वास भी नहीं कर पा रहे। ये कुश्ती का अखाड़ा नहीं है। राहुल ने जिस तरह से 2 सांसदों को मारा है, अगर हम भी वैसे ही हाथ उठाते तो क्या होता। हमारे पास संख्या बल ज्यादा है।
संसद के बाहर प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा- भाजपा सांसद गुंडागर्दी कर रहे हैं। अमित शाह की खाल बचाने के लिए भाजपा ने ये साजिश शुरू कर दी है कि राहुल ने किसी को धक्का दिया है। मेरी आंखों के सामने खड़गे जी को धक्का दिया गया। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद भाजपा ने फिर सीपीआई (एम) सांसद को धक्का दिया, जो खड़गे जी पर गिरे। मुझे लगा कि इससे उनका पैर टूट जाएगा। उन्हें चोट लगी है। 82 साल के खड़गे जी के लिए कहीं से कुर्सी लाई गई।
गृह मंत्री अमित शाह के 17 दिसंबर को अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर संसद में लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर पहुंचे।
लोकसभा-राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस की मांग है कि गृह मंत्री माफी मांगें। सदन के अंदर जय भीम के नारे लगाए। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही पहले दोपहर 2 बजे फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement