होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

10 जनवरी से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ

Featured Image

admin

Updated At: 04 Jan 2025 at 04:28 PM

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकार धरने पर बैठे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले हो सकता है। खबर है कि दो मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। हालांकि हरियाणा के फार्मूले पर तीसरे मंत्री के लिए भी सकार विचार कर रही है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से रायपुर, बिलासपुर और बस्तर से मंत्री बनाए जा सकते हैं। देशभर में लागू हुई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्री का एक पद खाली रखा गया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के पहले सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 11 मंत्री हो गए थे। इस तरह वर्तमान में पारंपरिक तौर पर दो मंत्रियों की जगह खाली है। हरिभूमि को उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि यहां भी हरियाणा की तरह 13 मंत्री बनाए जाएं। हरियाणा में भी 90 सदस्यों की विधानसभा है। लेकिन यहां कभी भी 13 मंत्री नहीं बनाए गए। अब अगर सरकार हरियाणा का फार्मूला लागू करती है तो मंत्रियों की संख्या 13 हो जाएगी। लिहजा इस संबंध में सरकार अभी विचार कर रही हैं। राज्य सरकार पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को चिन्हांकित कर पर्यटन स्थल के रूप में कर रहे हैं विकसित राज्य में ये हैं मंत्री पद के बड़े दावेदार छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कई वरिष्ठ और अनुभवी विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके विधायक भी हैं, जिन्हें साय सरकार में भी मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। इन नामों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर के नाम हैं। इसी क्रम में मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का भी नाम दावेदारों में लिया जा रहा है। पहली बार विधायक बनने वालों में महिला विधायक भावना बोहरा, पंडरिया और दुर्ग ग्रामीण के विधायक गजेंद्र यादव का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :आरक्षण के लिये कार्यवाही 08 जनवरी को रायपुर जिले से भी हो सकता है मंत्री इधर, रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। रायपुर से पूर्व में बृजमोहन अग्रवाल मंत्री थे, उनके सांसद बनने के बाद से रायपुर जिले से कोई भी मंत्री नहीं है। क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से देखा जाए तो रायपुर शहर से कम से कम एक मंत्री हो सकता हैं। अगर रायपुर जिले के विधायकों की बात करें तो यहां से हाल ही में विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले सुनील सोनी को मंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इनके अलावा पहली बार विधायक बने मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की दावेदारी है। जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की पीट- पीटकर बेरहमी से की हत्या

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement