पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के काफिले की कार हादसे का शिकार, एक की मौत पांच जवान गंभीर रूप से घायल

admin
Updated At: 21 Aug 2024 at 05:39 PM
22 अगस्त को होने वाला सीएम जनदर्शन स्थगित
राँची : झारखंड के सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप बीती रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक आरक्षी विनय कुमार वानसिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई।
नशे में धुत्त होकर महिला से 17 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म: छह आरोपी गिरफ्तार
वहीं इस हादसे में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस का एस्कॉर्ट वाहन मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एस्कॉर्ट कर उनके आवास जिलिंगगोड़ा छोड़कर लौट रहे थे। इस बीच मुड़िया के समीप दुर्घटना हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने एक एस्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद सभी पुलिसकर्मी सड़क पर ही गिर गए और उनके हथियार भी सड़क पर बिखर गए।
नशे में डंडे से पीट-पीटकर साथी को मार डाला, पैसा और मोबाइल की बात को लेकर हुआ था विवाद
दुर्घटना के बाद सभी घायल जवानों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। मृत पुलिस चालक पश्चिमी सिंहभूम के बोया का रहने वाला था।। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है लेकिन परिजन अब तक नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से चंपाई सोरेन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में चंपाई भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कल (मंगलवार) को चंपाई दो दिनों के बाद दिल्ली से वापस झारखंड पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों एक्स पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें झामुमो से उन्होंने नाराजगी जताई है। यह भी अटकलें हैं कि चंपाई अलग पार्टी बनाकर आगामी चुनाव में उतर सकते हैं।
एक सितंबर से बीजेपी की सदस्यता अभियान: प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य, मिस्ड कॉल से बन सकेंगे सदस्य
बता दें कि कोल्हान की 14 सीटों पर चंपाई की मजबूत पकड़ है। वह राज्य के बड़े आदिवासी नेता हैं। उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम भी जाना जाता है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से उन्हें लेकर सस्पेंस बरकरार है। इन सब अटकलों के बीच कल देर रात उन्हें एस्कॉर्ट करने वाली एक गाड़ी के साथ हादसा हो गया। जिस ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी उसके बारे में अभी जानकारी नहीं सामने आई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement