केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : सीएम बोले- छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को 11 की 11 सीटें देगी

admin
Updated At: 25 Feb 2024 at 04:50 PM
रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। वे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। हालांकि अब वहां से वापस रायपुर आ गए हैं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में 11 में से 11 सीट जितने का लक्ष्य रखा गया है। अगर शराब घोटाले के मामले की बात की जाए तो एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर सीएम साय ने कहा कि, ACB और ईओडब्ल्यू अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्रवाई होगी।
डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ का विकास किया- साव
दिल्ली में हुई बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35000 करोड रुपए की सौगात दी है। यानी एक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भारत सरकार पूरी तरह से मदद कर रही है और डबल इंजन की सरकार के कारण तेजी से छत्तीसगढ़ विकास की ओर बढ़ रहा है। जहां तक लोकसभा चुनाव की तैयारी का विषय है। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेते हैं पूरी तरीके से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। लेकीन यह जो इंडिया गठबंधन बना हुआ है जिस दिन से बना है। उसी दिन से यह आपस के झगड़े नहीं मिटा पा रहे और यदि यह किसी तरह के वादे करते हैं और सपने देख रहे हैं तो जनता इनपर भरोसा नहीं करेगी।
ED अपनी आगे की कार्यवाही करेगी- साव
एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को लेकर अरुण साव ने कहा कि, जहां पर भी ED को साक्ष्य मिलेगा, वहां ED अपनी आगे की कार्रवाई करेगी। जांच में जिनके भी खिलाफ तथ्य मिलेंगे, उनपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा कि, लोकसभा चुवान में युवाओं और महिलाओं को मौका देने पर अरुण साव ने कहा कि, दिल्ली में कल महत्वपूर्ण बैठक हुई है। पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अब तक के चुनाव की तैयारी की समीक्षा हुई है और आगे किस प्रकार से लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटे हैं। इसको लेकर योजना बनी है। भारतीय जनता पार्टी योग्य और जीतने वाले प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में उतारेगी और निश्चित रूप से आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद मिलेगा। हमें पूरा विश्वास है छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को 11 की 11 सीटें देगी।
सीएम कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सीएम साय दिल्ली से अस्थाई निवास 'पहूना' पहुंच गए है। यहां से अब तेलंगाना के लिए रूख करेंगे और दोपहर 11.50 पर भद्राद्री कोठागुडम जिला के सिहा रामचंद्रस्वामी वरी देवस्थलम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.35 को जनदर्शन की यात्रा शुरू होगी। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.35 को रायपुर वापस आए जाएंगे। इसके बाद शाम 4.10 को अस्थाई निवास "पहूना" रायपुर पहुंचेंगे।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Youtube: : यूट्यूब के दो नए धमाकेदार फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स और यूजर्स दोनों को मिलेगा फायदा
Advertisement