CG NEWS : प्रतापपुर के जंगल में मिला मादा हाथी का शव:10 दिनों से जंगल में पड़ा रहा हथिनी का शव

admin
Updated At: 29 Nov 2024 at 05:29 PM
सूरजपुर ,वनमंडल अंतर्गत प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के सरहरी जंगल में मादा हाथी का शव मिला है। मादा हाथी की मौत करीब 10 दिनों पूर्व हुई है। शव सड़ने की स्थिति में आ गया है। हथिनी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सकों ने बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जताई है। बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरूवार सुबह प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र के सरहरी से लगे जंगल में निगरानी पर निकले वनकर्मी बदबू आने पर जंगल के बीच में कक्ष क्रमांक 91 में पहुंचे, जहां मादा हाथी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पीसीसीएफ सरगुजा व्ही. माथेश्वरन, सीसीएफ वाईल्ड लाइफ केआर बढ़ई, सूरजपुर डीएफओ पंकज कमल, एसडीओ प्रतापपुर आशुतोष भगत सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर वेटनरी के एडिशन डिप्टी डायरेक्टर डा.महेन्द्र नाथ पांडेय सहित तीन डॉक्टरों की ने मृत मादा हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया। मौके पर तमोर पिंगला सेंचुरी के पशु चिकित्सक डा. अजीत पांडेय भी उपस्थित रहे। चिकित्सकों के अनुसार शव करीब दस दिनों पुराना है। मृत मादा हथिनी की आयु 40 वर्ष अनुमानित है। उसका पेट खाली मिला एवं कई अंग काम नहीं कर रहे थे। चिकित्सकों की टीम ने मृत हाथिनी का बिसरा प्रिजर्व किया है। बिसरा जांच में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। वनविभाग ने मौके पर गड्ढा खोदकर हथिनी के शव को दफना दिया है।प्रतापपुर एसडीओ फारेस्ट आशुतोष भगत ने बताया कि मादा हथिनी अकेले विचरण कर रही थी। आसपास बिजली के तार नहीं मिले हैं। हथिनी का शव जंगल के बीच में है। उसे मारे जाने की आशंका नहीं है। मौत का कारण पशु चिकित्सक बता पाएंगे।प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 9 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें से 8 हाथियों का दल धरमपुर के पास एवं एक हाथी अलग से विचरण कर रहा है। मृत मादा हथिनी किस दल की थी, यह नहीं पता चल सका है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement