होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

चंपई सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट, विपक्ष के 29 वोट

Featured Image

admin

Updated At: 05 Feb 2024 at 08:53 PM

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। सरकार के पक्ष में 47 और विपक्ष में 29 वोट पड़े। बहुमत परीक्षण के लिए झारखंड विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया, जिसकी राज्यपाल के अभिभाषण से शुरुआत हुई। जयराम रमेश ने राज्यपालों पर लगाए आरोप जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 'राज्यपाल हर जगह पक्षपात कर रहे हैं। तमिलनाडु, केरल, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार। राज्यपाल वही करते हैं, जो गृह मंत्रालय और पीएमओ उनसे कहता है।' विधानसभा से निकले हेमंत सोरेन विधानसभा की कार्यवाही के बाद हेमंत सोरेन ईडी की टीम के साथ वापस चले गए हैं। जयराम रमेश ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत जीतने पर कही ये बात चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत जीतने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा 'इसमें कोई शक नहीं था। हमने पहले ही कहा था कि हम अच्छे बहुमत से विश्वास मत जीतेंगे। 47 विधायक समर्थन में थे। ऑपरेशन कीचड़ फेल हो गया। भाजपा ने हेमंत सोरेन को पहले गिरफ्तार कराया फिर चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में देरी कराई। भाजपा असफल रही और हमारी सरकार जारी रहेगी। हम एक बार फिर जनता से अपने काम के आधार पर बहुमत लेने के लिए काम करेंगे।' चंपई सरकार ने हासिल किया विश्वास मत विधानसभा में चंपई सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। वहीं विपक्ष में 29 मत पड़े। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। हेमंत सोरेन ने कहा, 'मुझे कोई गम नहीं कि मुझे आज ED ने पकड़ा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का उदय झारखंड के मान, सम्मान, स्वाभिमान को बचाने के लिए हुआ है और जो भी बुरी नजर डालेगा उसे हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, आंसू वक्त के लिए रखूंगा, आप लोगों के लिए आंसू का कोई मोल नहीं।' हेमंत सोरेन ने ईडी-सीबीआई-आईटी को लेकर साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है। ED-CBI-IT जो देश की विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कही जाती हैं... जहां करोड़ों रुपए डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है। इनके पास औकात है तो देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना... अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाए कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा।' हेमंत सोरेन ने विधानसभा को किया संबोधित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में संबोधन दिया। अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा कि '31 जनवरी की काली रात रही। देश के लोकतंत्र में यह काली रात जुड़ी। देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा। जिस तरीके से यह घटना घटित हुई है। मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं।' झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "मैं आज इस सदन में चम्पाई सोरेन के विश्वास मत का हिस्सा बन रहा हूं। हमारी पूरी पार्टी और गठबंधन दल चम्पाई सोरेन को समर्थन करता है।" 'हेमंत सरकार पार्ट-2 हैं हम' सीएम चंपई सोरेन ने कहा 'मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का ही पार्ट-2 हूं।' सीएम ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। झारखंड विधानसभा में अभी ऐसा है गणित झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। इनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। एक विधायक बीमार होने की वजह से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। विधानसभा में 79 विधायक हैं, जिसके बाद बहुमत का आंकड़ा 40 हो गया है। पार्टी के अनुसार सीटों की बात करें तो झामुमो के 29, कांग्रेस के 17, राजद के एक, सीपीआई (एमएल) के एक समेत सत्ताधारी गठबंधन में कुल 48 विधायक हैं। वहीं भाजपा के 26, आजसू के 3, एनसीपी (एपी) एक और दो निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में विपक्ष का आंकड़ा कुल 32 है। सीएम बोले- सरकार को अस्थिर करने के प्रयास हुए राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद फिलहाल सीएम चंपई सोरेन संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में चंपई सोरेन ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। सीएम ने कहा हेमंत है तो हिम्मत है। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कोरोना काल में राज्य के मजदूरों को हवाई जहाज से लाया गया। ईडी ने हेमंत सोरेन को विधानसभा पहुंचाया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा लाया गया। ईडी की एक टीम उन्हें यहां लेकर पहुंची। आज झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है, जिसमें शामिल होने के लिए हेमंत सोरेन को कोर्ट से छूट मिली थी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement