होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Teacher recurrentFlag marchThagiLumbniNepalPoet

छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में आज भी बारिश के आसार, नमी हवाओं से 12 डिग्री तक गिरा पारा

Featured Image

admin

Updated At: 08 May 2024 at 05:06 PM

10 मई को अक्षय तृतीया, जानिए इसका महत्व और क्यों होती है यह तिथि इतनी खास छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। आज बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम न करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है। इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में तेज धूप फिर शाम के समय मौसम में करवट ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मानपुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल और बस्तर में बारिश के मुख्य आंकड़े दर्ज किया गया है। जगदलपुर में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरा। राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement