रायपुर, दुर्ग ,बिलासपुर व सरगुजा संभाग में अंधड़ के साथ बारिश के आसार

admin
Updated At: 27 Apr 2024 at 12:19 PM
अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान ब्लास्ट, 6 लोग झुलस गए
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। शनिवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश के आसार है। साथ ही रविवार को सरगुजा संभाग में अंधड़ के साथ ही बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी और उसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा।
प्रदेश भर में राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और अंबिकापुर में 40.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से मौसम का मिजाज फिर से करवट बदलेगा और अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।
यह बना रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिणी ईरान के ऊपर 3.1 किमी से 9.5 किमी तक है। एक द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी तक विस्तारित है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश व गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement