कमीशन और बोनस का झांसा : महिला समूहों से 26.59 लाख की धोखाधड़ी

admin
Updated At: 28 Dec 2024 at 05:26 PM
लखमा के बेटे के घर ईडी का छापा : हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर रेड
धमतरी। ग्रामीण महिलाओं को कृषि लोन की राशि निकालकर देने पर प्रतिशत कमीशन व प्राफिट में बोनस देने का झांसा देकर 26.59 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के अनुसार रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव निवासी सरला नेताम पति धन्नू उम्र 48 वर्ष गांव में किराना की दुकान चलाती है। वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में ग्राम नारागांव जिला बालोद निवासी सरिता करियाम उसका पति चन्द्रहास करियाम व खोरबाहरा निषाद के साथ मरादेव पहुंच सरला से संपर्क कर चार-पांच महिलाओं का समूह बनाने के लिए कहते हुए आज-कल बैंक समूह को कृषि कार्य के नाम से बिना ब्याज के लोन देने की बात बताई।
जिला चिकित्सालय के हमर लैब का कारनामा : बिना जांच किए ही पीलिया पीड़ित मरीज का थमाया जांच रिपोर्ट : सिविल सर्जन ने लैब प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
लोन दिलाने पर उक्त लोन की राशि को उन्हें दे देने पर 10 प्रतिशत राशि वापस कर बाकी का पैसा बड़ा बिजनेस में लगाने की बात कही। लोन के बदले 10 प्रतिशत व बिजनेस में लगाने के लिए दिए गए रकम के बदले फायदा होने पर बोनस मिलना बताया गया। उक्त लोगों के बताए अनुसार गांव के रंजिता नेताम, ओमिन मरकाम, कलेन्दी विश्वकर्मा, भगवती नेताम व सरला नेताम ने मिलकर पांच महिलाओं का समूह बनाया। समूह बनने के बाद 13 सितंबर 2023 को एक्सिस बैंक का कर्मचारी महिलाओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज लेकर उनका लोन पास करा दिया। पांचों महिलाओं के खाते में 1 लाख 65 हजार रूपए आ गया। उक्त राशि को चन्द्रहास करियाम मरादेव आकर ले गया। लोन राशि के बदले महिलाओं को 10 प्रतिशत कमीशन भी दिया।
नौकरानी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मकान मालिक का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे 4 करोड़, ऐसे खुला राज
आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी
इसी तरह गांव की महिलाओं ने अलग-अलग समूह बनवाकर विभिन्न बैंकों से कृषि लोन कुल 4 लाख 71 हजार निकालकर आरोपियों को दे दिया। कलेन्द्री विश्वकर्मा ने 4 लाख 1 हजार, रंजिता नेताम ने 3 लाख 96 हजार, ओमिन ने 4 लाख 66 हजार, भागबती 3 लाख 10 हजार, पेमिन 2 लाख 10 हजार, राधिका 95 हजार, शिवबती 1 लाख 60 हजार, सतरूपा 1 लाख 10 हजार व बिटावन 40 हजार कुल 26 लाख 59 हजार रुपए बैंकों से लोन निकलवाकर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की गई। खोरबाहरा निषाद द्वारा अक्टूबर 2024 तक लोन की किस्त को जमा कराया।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement