छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता: : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना छत्तीसगढ़

Faizan Ashraf
Updated At: 18 Apr 2025 at 06:24 PM
मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ती जिलों को मिला 'बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट' अवार्ड
रायपुर | 18 अप्रैल 2025
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आयोजित 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में 'सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट' के रूप में सम्मानित किया गया।
दो जिलों को भी मिला सर्वोच्च सम्मान
राज्य के मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ती जिलों को भी इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 'बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट' का अवार्ड प्रदान किया गया। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 18–19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से यह पुरस्कार संयुक्त संचालक कृषि श्री बी.के. मिश्रा और उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज शाह ने प्राप्त किया। वहीं, जिलों की ओर से कलेक्टर मोहला-मानपुर-चौकी श्रीमती तूलिका प्रजापति और कलेक्टर सक्ती श्री टोपनो ने यह सम्मान ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,
> "यह सम्मान छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के दूरदर्शी मार्गदर्शन और कृषि विभाग की कर्मठ टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह हमारे किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को सद्भावना और समर्पण के लिए बधाई दी और कहा कि योजना के माध्यम से किसानों को समय पर सुरक्षा और लाभ प्रदान करने के प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement