छत्तीसगढ़ भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान कल से शुरू

admin
Updated At: 11 Aug 2024 at 03:03 AM
संकुल समन्वयक सहित की दो शिक्षिकाएं निलंबित,बिल्हा बीईओ, बीआरसी और मटियारी स्कूल के प्राचार्य को नोटिस,मटियारी स्कूल के प्रधान पाठक सहित 5 शिक्षकों को वहां से हटाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभाओं में कल रविवार से भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कल से भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। 11 अगस्त से 14 अगस्त तक बड़े जोर शोर, हर्षोल्लाह और धूमधाम के साथ पूरे प्रदेशवासियों की सहभागिता के साथ हर बूथ पर 50 से ज्यादा झंडे लगाते हुए, हर घर तिरंगा का उत्सव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ प्रदेश की जनता भी मनाने जा रही है। महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अब लोगों की पहली पसंद बन गया है।
एएसपी की कार को तेज रफ़्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, परिवार घायल
चार दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और मंत्रीगण शामिल होंगे। विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व विधायकगण करेंगे। कार्यक्रमों में भाजपा के सांसद गण, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित जिलाध्यक्ष सहित मंडल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान में भाजपा के लाखो कार्यकर्ताओं की सहभागिता होगी।
पंजीयन विभाग के 3 सब रजिस्ट्रार निलंबित
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के 90 विधानसभा में भारत मां के जय घोष के साथ, तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है। 14 अगस्त को भारत के विभाजन की त्रासदी झेलने वाले सभी लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित होंगे। 13 अगस्त को प्रदेश भर में बड़े स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की धूम होगी। महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे हैं। प्रदेश की जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है सभी देश की स्वतंत्रता के उत्सव को बड़े श्रद्धा भाव और गर्व के साथ मनाने जा रहे हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement