होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में छत्‍तीसगढ़ ने मारी बाजी, देशभर में अव्वल, दूसरे स्थान पर गोवा और तीसरे पर चंडीगढ़

Featured Image

admin

Updated At: 11 Jul 2024 at 12:27 AM

Admission: 9वीं में प्रवेश के लिए आयुसीमा में छूट, अब 13 साल से कम वाले छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार का एनीमिया मुक्त राज्य का संकल्प कारगर हो रहा है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों, किशोरों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को आइएफए (आयरन फोलिक एसिड) सप्लीमेंटेशन उपलब्ध कराने में प्रदेश पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर गोवा और तीसरे पर चंडीगढ़ है। सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात : चार लाख कर्मचारियों को मिलेगा मुफ्त इलाज अभियान के तहत छह माह से 19 वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को आइएफए की खुराक दी जाती है। मितानिनों की ओर से छोटे बच्चों और गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को सिरप और टेबलेट प्रदान किया जाता है। साथ ही स्कूलों में बच्चों को आइएफए की दवाइयां दी जाती हैं। लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कारवाई कलेक्टर ने दिए निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आइएफए सप्लीमेंटेशन की रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार देश में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है। इससे पहले देश में छत्तीसगढ़ का तीसरा स्थान था। जून-2022 तक राज्य छठवें स्थान पर था। स्लीपर बस की टैंकर से भिड़ंत, दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 की मौत, 20 घायल केंद्र सरकार द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आइएफए सप्लीमेंटेशन का स्कोर कार्ड जारी किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राज्य पहले स्थान पर है। पटवारी हड़ताल का असर : तहसील कार्यालयों में भटक रहे किसान और जरुरतमंद 95 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को खुराक राज्यवार आइएफए सप्लीमेंटेशन के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में छह माह से 59 माह के 74.10 प्रतिशत बच्चों को और छह वर्ष से नौ वर्ष के 91.60 प्रतिशत बच्चों को आइएफए सप्लीमेंटेशन दिया गया है। प्रदेश में इस दौरान दस वर्ष से 19 वर्ष के 87.70 प्रतिशत बच्चों व किशोरों और 95 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं और 84.40 प्रतिशत शिशुवती महिलाओं को आइएफए सप्लीमेंटेशन की खुराक दी गई है। इन सभी समूहों को मिलाकर प्रदेश में आइएफए सप्लीमेंटेशन का ओवरआल स्कोर 86.60 प्रतिशत है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 11 जुलाई को महाअभियान एनीमिया और लक्षण डाक्टरों के मुताबिक एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन, विटामिन बी आदि की कमी का होना है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और जरूरत के अनुसार डाइट नहीं मिलती तो इससे खून की कमी होने लगती है। NH 43 में तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के दरमियान ट्रक को मारी टक्कर, हादसे में खलासी व महिला यात्री की मौत शरीर में एनीमिया की कमी से दूसरी अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। बीमारी के लक्षणों में थकान, त्वचा का पीलापन, सांस फूलना, सिर घूमना, चक्कर आना या दिल की तेज़ धड़कन आदि शामिल हो सकते हैं। एनीमिया की स्थिति खराब होने पर लक्षण भी गंभीर नजर आने लगते हैं। कांग्रेस बैठक संपन्न:लचर कानून व्यवस्था विधानसभा उप-चुनाव नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी व रणनीति पर हुई चर्चा एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डा. वीआर भगत ने कहा, एनीमिया मुक्त राज्य बनाने के लिए घर-घर स्वास्थ्य कर्मी पहुंच रहे हैं। बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। टाप-5 राज्यों के ओवरआल स्कोर छत्तीसगढ़- 86.60 प्रतिशत गोवा- 85.80 प्रतिशत चंडीगढ़- 85.60 प्रतिशत तमिलनाडु- 84.90 प्रतिशत दादर एंड नागर हवेली और दमनद्वीव- 84.70 प्रतिशत प्रदेश में आयु वर्ग के आधार पर एनीमिया पीड़ितों की स्थिति वर्ग आयु - एनीमिया ग्रस्त छह माह से 59 माह आयु के बच्चे - 67.2 % सामान्य महिलाएं (15 से 49 आयु) - 60.8 % गर्भवती महिलाएं (15 से 49 आयु) - 51.8 % सामान्य महिलाएं (15 से 19 आयु के मध्य)- 61.4 % पुरुष वर्ग (15 से 49 आयु) - 27 % (आंकड़े एनएफएचएस-5 सर्वे 2019-21 के अनुसार)

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement