राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की बेटी : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजी गई हेमबती नाग

admin
Updated At: 26 Dec 2024 at 07:46 PM
कल से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, संघ के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से कोंडागांव की हेमबती नाग को सम्मानित किया।
हेमबती ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2022 समेत अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।
हाइवे पर धू-धू कर जलने लगी थार , चार लोगों ने कूदकर जान बचाई
सीएम साय ने ट्वीट कर दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर हेमबती को बधाई दी है। उन्होंने लिखा-
शाबाश बिटिया!
राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा "प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2024" से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : सरगुजा- बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना, ठंडी हवाओं का सिलसिला भी जारी
हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।
हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
प्रदेश भर के पटवारियों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार , कामकाज ठप
बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
जय छत्तीसगढ़!
असाधारण उपलब्धियों के लिए मिलता है सम्मान
भारत सरकार असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण में बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान करती है। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों (7 लड़के और 10 लड़कियाँ) को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।
महतारी वंदन योजना घोटाला: 15 हजार के आवेदन रद, 500 महिलाओं से रिकवरी,पांच हजार लोगों की राशि को कर दिया गया है होल्ड
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement