होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


StipendTrible departmentShiv puran katha mayaliKubkuridpiD.El.Ed Teachers Assigned, Verification Starts Today

मुख्यमंत्री ने किया उल्लास मेला का शुभारंभ : कबाड़ से बनाया जुगाड़: असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान देने नवाचार प्रयोग की प्रदर्शनी

Featured Image

admin

Updated At: 09 Sep 2024 at 03:16 AM

गाज की चपेट में आने से सात लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल; पेड़ के नीचे खड़े थे सभी, सीएम विष्णु देव साय ने ग्रामीणों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में उल्लास साक्षरता अभियान के लगाई गई नवाचारी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और असाक्षरों को अक्षर और अंक ज्ञान कराने के लिए यहां प्रदर्शित नवाचारी प्रयोगों की सराहना की। राज्य के पांचों संभागों एवं एससीईआरटी द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न तरह के नवीन प्रयोगों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। माँ कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में हादसा : 3 टन कोयले का बंकर अचानक नीचे गिरा, पांच मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर संभाग की प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान अंकों की बनी खुमरी पहनाई गई और उन्हें लकड़ी से बनी गणेश जी की प्रतिमा भेंट की गई। बिलासपुर संभाग के प्रदर्शनी में उन्हें शब्दों की बनी खुमरी भेंट की गई। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय शिक्षक शिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित सबके लिए शिक्षा डिजिटल साक्षरता की थीम पर बनी रंगोली की सराहना की। माँ कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में हादसा : 3 टन कोयले का बंकर अचानक नीचे गिरा, पांच मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका रायपुर जिले के स्टाल में कठपुतली, गीत, रंगोली, चावल के माध्यम से वर्ण और अंकों का बुनियादी ज्ञान और कौशल के साथ साक्षर बनाने का कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से खेल-खेल में वर्ण ज्ञान असाक्षरों को दिए गए। इसके अलावा दुर्ग, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर के भी स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में छतरी के माध्यम से वर्ण ज्ञान का नवाचार प्रदर्शित किया गया। उंगलियों के माध्यम से जोड़ने और घटाने की विधि, का प्रदर्शन किया गया। नेशनल हाईवे 43 बालाछापर में तेज रफ़्तार ट्रक और कार में आमने-सामने भिड़ंत, कार सवार दो की मोके पर मौत, चार लोग हुए घायल इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सर्वश्री पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेश, साक्षरता मिशन संचालक राजेंद्र कटारा, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक संजीव झा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह उपस्थित थे।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement