होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

मुख्यमंत्री साय शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

Featured Image

admin

Updated At: 03 Mar 2024 at 01:20 AM

*रायपुर 02 मार्च 2024/* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की साथ ही मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में एम्बुलेंस की व्यवस्था, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की स्वीकृति एवं पत्थलगांव में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थाना करने की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी ,रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को मिली टिकट मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। मनोरा के 30 बिस्तर वाले अस्पताल को अच्छा से अच्छा बनाएंगे साथ ही जशपुर में सामुदायिक भवन के लिए भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर यह भी भरोसा दिलाया कि डाड़टोली में उरांव समाज के सामुदायिक भवन के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने मिसल बंदोबस्त में संसारी उरांव राजस्व रिकार्ड में दर्ज है इस कारण अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री साय ने भारत सरकार स्तर पर इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला है जो आदिवासी समाज से है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी समाज से मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्त्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया गया था। छत्तीसगढ़ से 11 लोकसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान मुख्यमंत्री साय ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 7-8 मार्च को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् माताओं एवं बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि की प्रथम किश्त अंतरित करने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 12 मार्च को प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि प्रति क्विटल 917 रूपए को भी अंतरित कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् प्रदेश में 72 लाख 14 हजार आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अभी ढाई माह ही हुए हैं। इस अल्प अवधि में सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए अनेक पहल की है। इनमें गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इस तरह 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के मौके पर 12 लाख से अधिक किसानों को उनके अंतर की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए अंतरित कर दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मैट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है। सरकार ने युवाओं के हित में यह भी फैसला लिया है कि पी.एस.सी. भर्ती परीक्षा 2021 की सी.बी.आई. जांच कराई जाएगी। तेन्दुपत्ता सीजन आने वाला है प्रदेश सरकार ने 5500 प्रति मानक बोरा के मान से खरीदी करने का निर्णय लिया है। तेन्दुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। उप जेल में बंदियों के साथ मारपीट..सहायक जेल अधीक्षक और दो प्रहरी सस्पेंड.. मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 फरवरी को समाज के क्रांतिकारी वीर बुधु भगत की जयंती थी। उक्त् तिथि को मैं दिल्ली के प्रवास पर रहा। इस कारण नहीं आ पाया। इसके लिए मैं आप सभी से विनम्रता पूर्वक क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि उरांव समाज के सम्मेलन में अपने आपको पाकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। आप सभी ने मेरा आत्मीय स्वागत किया है। इसके लिए मैं आप सबका आभारी रहूंगा। आप सभी लोगों से मिलकर खुशी हो रही है। मैं आप लोगों के बीच का ही हूं। उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। रोहतासगढ़ में आपके समाज के राजा ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसमें महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। झारखण्ड में हर 12 वर्ष पश्चात् जनी शिकार की परम्परा निभाई जाती है। जिसमें महिलाएं पुरूष का भेष धारण कर जंगल में शिकार करने जाती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित बुधु भगत के योगदान का स्मरण किया। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। समाज के ही गौरव स्व. कार्तिक उरांव प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल में लोकसभा के सांसद रहे हैं। समाज की विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी,पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के 01 फरार आरोपी को तेलंगाना से पकडकर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल मुख्यमंत्री ने समाज को नशा-पान से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खासकर युवा पीढ़ी नशा की ओर अग्रसर हो रही है। इससे हमे सजग रहना होगा। प्रदेश सरकार भी नशा के सौदागरों को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है। इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि आज के इस सम्मेलन में प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हम सबके बीच शामिल होने पहुंचे हैं। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन हम सबको मिलता रहा है। सड़क हादसा , गंझियाडीह में 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज काफी संगठित समाज है और समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अंचल के विकास के लिए जशपुर के राजा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, युवराज यशप्रताप सिंह जुदेव, कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, पूर्व विधायक राजशरण भगत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुलिस दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का गांजा और नशीली दवाइयां जब्त की

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement