चीफ़ मिनिस्टर्स कॉन्क्लेव : एनडीए शासित राज्यों में आपसी समन्वय पर हुई चर्चा, सीएम साय भी हुए शामिल

admin
Updated At: 18 Oct 2024 at 03:15 AM
IPS TRANSFER : छत्तीसगढ़ के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…
रायपुर। एनडीए शासित राज्यों के सीएम और उपमुख्यमंत्रियों की विशेष बैठक, ‘चीफ़ मिनिस्टर कॉन्क्लेव’, आज चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे समय उपस्थित रहे और बैठक का नेतृत्व किया।
BREAKING: बहराइच हिंसा, नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालिब का एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर में CRPF जवानों को ले जा रहा ट्रक सड़क से फिसला, 12 घायल
एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी
इस बैठक में भाजपा के 13 मुख्यमंत्री और 16 उपमुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के एनडीए सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। एनडीए के इस प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास, राज्यों के बीच समन्वय और सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए साझा प्रयासों पर चर्चा करना था।
जस्टिस संजीव खन्ना होंगे 51वें CJI:अनुच्छेद 370 हटाने को सही बताया था
Diwali Offers: मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट! Jio का लैपटॉप मिल रहा सिर्फ 12,000 रुपये में…
पीएम मोदी सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद
सम्मेलन की शुरुआत हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुई। बैठक में प्रधानमंत्री के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Elon Musk के स्टारलिंक की भारत में होगी एंट्री, देगी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज
सीएम साय ने अपने विचार किये व्यक्त
मुख्यमंत्रियों की इस विशेष बैठक में राष्ट्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। ‘संविधान का अमृत महोत्सव’ और लोकतंत्र की हत्या के प्रयास की 50वीं वर्षगांठ जैसे अहम विषय भी चर्चा के मुख्य केंद्र में रहे। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर राज्य की विकास योजनाओं, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की और अन्य राज्यों के समकक्षों से भी अनुभव साझा किए।
पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले को हाईकोर्ट ने जमानत दी:शर्त रखी- तिरंगे को सलामी और भारत माता की जय कहना होगा
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement