होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

कुनकुरी CMO का बड़ा भ्रष्टाचार: : नगर अध्यक्ष ने खोले राज, मुख्यमंत्री साय से की कार्रवाई की मांग

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 13 May 2025 at 06:15 PM

जशपुर/कुनकुरी, 13 मई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन" के नारे को सच साबित करने की चुनौती अब खुद उनकी ही विधानसभा कुनकुरी से उठी है।

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने आज प्रेसवार्ता आयोजित कर सीएमओ प्रवीण उपाध्याय से जुड़े गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को उजागर किया

विनयशील ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि दस्तावेजों पर आधारित तथ्य हैं और मुख्यमंत्री को स्वयं इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है क्योंकि यह मुख्यमंत्री की विधानसभा है और इकलौता नगर पंचायत भी।

तीन प्रमुख घोटाले उजागर

1. छठघाट तालाब टेंडर घोटाला:

1. छठघाट तालाब टेंडर घोटाला:

नगर अध्यक्ष के अनुसार, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन (संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण) के नाम पर छठघाट तालाब के लिए 97.50 लाख रुपए का टेंडर निकाला गया। यह ठेका डुगडुगिया के सिविल ठेकेदार RK गुप्ता को दिया गया, जिन्हें पूर्व में ऐसे किसी कार्य का अनुभव नहीं था । इसके बाद CMO और इंजीनियर द्वारा बिना कार्य की MB रिकॉर्ड किए ही 48.75 लाख रुपए की पहली किश्त सीधे ठेकेदार को दे दी गई । विनयशील ने इसे स्पष्ट रूप से टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन और भ्रष्टाचार बताया और रिकवरी के लिए कार्यवाई की माँग की है।

2. सीएमओ की "हवेली" और दरवाजा विवाद:

विनयशील ने आरोप लगाया कि सीएमओ ने पुराने नगर पंचायत कार्यालय पर अवैध रूप से कब्जा कर निजी निवास बना लिया है, जिसका बिजली बिल नगर पंचायत से भुगतान होता है। जबकि CMO वर्तमान में सैलरी के साथ होम अलाउंस का भी लाभ ले रहे हैं। यह गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला है। पूर्व में जशपुर के एक CMO ऐसे ही प्रकरण में निलंबित हो चुके हैं। इतना ही नहीं, वहां पर एक गेट की मरम्मत के नाम पर 1.48 लाख रुपए खर्च कर दिए गए, जिसकी ऊंचाई 30 मीटर बताई गई है। नगर अध्यक्ष ने इसे मजाकिया लहजे में सम्राट अशोक के किले से भी ऊंचा बताया।

3. प्लेसमेंट कर्मचारी घोटाला:

(CMO ने बदला कुनकुरी का नाम)

नगर पंचायत के कर्मचारियों की प्लेसमेंट व्यवस्था में भी भारी घोटाले का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष के मुताबिक, 60 लाख रुपए की स्वीकृत राशि को बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए कर दिया गया। एक साल की जगह दो वित्तीय वर्ष के लिए नियमविरुद्ध टेंडर कर दिया गया। टेंडर के बिंदु क्रमांक 18 में यह लिखा की विवाद की स्थिति में निर्णय का अधिकार नगर पंचायत भटगांव को होगा। जो गंभीर सवाल खड़े करता है। अध्यक्ष ने इस टेंडर निरस्त कर, नए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से की खुली अपील

प्रेसवार्ता के अंत में विनयशील ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सार्वजनिक अपील करते हुए कहा, "आपकी ही विधानसभा के नगर पंचायत में इस तरह के खुलेआम भ्रष्टाचार से जनता का भरोसा डगमगा रहा है। यदि आप जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, तो इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और सेनेटरी इंस्पेक्टर सीएमओ प्रवीण उपाध्याय को तत्काल निलंबित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की प्रवीण उपाध्याय को दुबारा सीएमओ का प्रभार न दिया जाए।

नगर अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में जारी किए गए पोस्टरों में भी “गरीब नगर पंचायत के अमीर सीएमओ एंड ठेकेदार” जैसे वाक्य लिखे गए हैं, जो पूरे मामले को और अधिक सुर्ख़ियों में ले जा रहा है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement