सौम्या श्रीवास्तव की सुरले भजन पर जमकर झूमे शहरवासी आज से शुरू हुआ अक्स का पर्यावरण जागरूकता जंगल महाभियान

admin
Updated At: 10 Oct 2024 at 12:10 AM
बैक टू आयुर्वेद : छत्तीसगढ़ के धमतरी में बूटीगढ़ की स्थापना, आयुर्वेदिक रसशाला बन रही आकर्षण का केंद्र, प्रदेश में अपनी तरह का पहला नवाचार, बूटीगढ़ में जल संरक्षण और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का समन्वय
जशपुरनगर। मंगलवार को प्रसिद्व युवा गायिका सौम्या श्रीवास्तव की भजन पर लोग देर रात तक झूमते रहे। आकार कला संगम (अक्स) द्वारा श्री हरि कीर्तन भवन के प्रांगण में आयोजित गरबा नृत्य समारोह में प्रस्तुती देने के लिए सौम्या मुंबई से यहां पहुंची थी। सौम्या श्रीवास्तव मूल रूप से पड़ोसी राज्य झारखंड की रहने वाली हैं। उन्होनें राम आएंगे-आएंगे के साथ झुम-झुम झनाना बाजे पांव पैजनिया जैसे कई सुरले भजनों की प्रस्तुती दी। विशाल एलईडी और आधुनिक वाद्य यंत्रों के मधुर धुन पर सैकड़ों युवक-युवतियां गरबा नृत्य करती रही। रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच पारम्परिक परिधानों में सजे इन युवक-युवतियों के नृत्य से दर्शक भी झूमने के लिए मजबूर हो गए। अक्स गरबा महोत्सव समिति की अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां 24 से अधिक सीसीटीवी कैमरा के साथ पुलिस के जवान और आयोजन समिति के स्वयंसेवक दर्शकों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला : कहा- यदि बहुत जरूरी ना हो तो शिक्षा सत्र के बीच में ना हो स्थानांतरण
आज से शुरू हुआ जंगल महाभियान -
माता रानी की भक्ति की शक्ति के साथ आज गरबा महोत्सव आयोजन समिति अक्स वन और पर्यावरण के संरक्षण के लिए महत्वाकांक्षी जंगल अभियान का आगाज करने जा रही है। इस महाभियान के पहले चरण में बालक व किशोर वर्ग के पंजिकृत प्रतिभागियों को पौधा रोपण अभियान में शामिल किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,अतुल मुंदड़ा,मुकेश सोनी,विष्णुसोनी और रितेश दुबे ने बताया कि समिति का लक्ष्य जिले की हरियाली को संरक्षित और संर्वद्वित करना है। इसके लिए समिति ने पर्यावरण प्रेमियों और जानकारों के साथ मिल कर महाभियान की रूपरेखा तैयार की है। उन्होनें बताया कि इस अभियान के पहले चरण की शुरूआत गुरूवार को गरबा महोत्सव के दौरान किया जाएगा। पहले चरण में पंजिकृत प्रतिभागियों को समिति की ओर से निश्शुल्क पौधा और इसे संरक्षित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा। समिति के स्वयं सेवक साल भर रोपे गए पौधे की स्थिति पर नजर रखेगें और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेगें। दशहरा पर क्यों शुभ माना जाता है नीलकंठ पक्षी के दर्शन
अगले साल गरबा महोत्सव में पौधों का अच्छी तरह से देखभाल करने वाले बालक व किशोर को समिति की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया जाएगा। अक्स के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति का लक्ष्य आने वाली पीढ़ी को वन और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही शहर से लेकर गांव तक समिति जंगल और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू करेगी। गांवों में चौपाल आयोजन कर ग्रामीणों को वन और वन्य जीवों का मानव जीवन में महत्व की जानकारी देकर,इन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेगा।
गुरुवार 10 अक्टूबर को होने वाला मुख्यमंत्री का जनदर्शन स्थगित
अर्चना गोस्वामी देगी भजन की प्रस्तुती -
अक्स द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में आज प्रसिद्व गायिका अर्चना गोस्वामी प्रस्तुती देगी। अर्चना गोस्वामी म्यूजिक रियलीटी शो सुर संग्राम की विजेता रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे से शुरू होगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement