कक्षा छटवी के छात्र ने पढ़ाई से परेशान अपनी जीवन लीला कर ली समाप्त

admin
Updated At: 24 Jan 2024 at 08:11 PM
छत्तीसगढ़ में कक्षा छटवी के छात्र ने पढ़ाई से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। यह मामला कोरबा जिले के बुधवारी का है। जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले छात्र ने क्लास में कम नंबर आने के कारण निराश छात्र ने खुदकुशी कर ली है। घटना के बारे में बताया गया कि मृतक बच्चा महज 13 साल का है, जिसका नाम शुभांशु टेकाम है। जो की कक्षा छठवीं का छात्र है। शुभांशु शहर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को क्लास टेस्ट का परिणाम आया जिसको देखकर बच्चा बेहद परेशान था। बताया जा रहा है कि जब घर पर कोई नहीं था तब उसने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। शाम को जब मां घर लौटी तो उसने बच्चे को छत से फांसी के फंदे पर लटकते देखा। बच्चों को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देख मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। शोर गुल होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस की माने तो जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो उसने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौके पर कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ऐसा माना जा रहा है कि बच्चा क्लास टेस्ट का रिजल्ट मिलने से परेशान था, यही वजह है कि उसने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। जानकारों की माने तो पढ़ाई से डिप्रेशन में जाने और प्रेशर ना झेल पाने के कारण कई बच्चों के आत्महत्या की खबरें सामने आती रहती है। जिसमें सबसे ज्यादा किशोर अवस्था के बच्चे आत्महत्या करते हैं। साल 2022 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर रोज 20 लोग आत्महत्या करते हैं।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement