होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


Ncc cadetsFlying cadetsAagdih airstreepsMaha shiv puranMayali"64 Chhattisgarh Naxalites Surrender in Telangana"

सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के नामांकन में शामिल हुए सीएम, जनसभा से विपक्ष पर बोला हमला -'कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ '

Featured Image

admin

Updated At: 20 Apr 2024 at 02:08 AM

रस्मों को दरकिनार कर मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, लोकतंत्र के महापर्व के बने भागीदार सरगुजा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए चिंतामणि महाराज का नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,श्याम बिहारी जायसवाल,लक्ष्मी राजवाड़े लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सहित सरगुजा के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नामांकन के बहाने मुख्यमंत्री ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने एवं सरगुजा संसदीय सीट से चिंतामणि महाराज को जीताने अपील की। नामांकन रैली अग्रसेन चौक, जय स्तंभ चौक, सदर रोड होते हुए महामाया चौक, संगम चौक, देवी गंज रोड होते हुए, घड़ी चौक पहुंची,जहां बनारस से आए राम जनम योगी महाराज के साथ ब्राह्मणों ने शंखनाद कर व पुष्प वर्षा कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद चिंतामणि महाराज मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपना तीसरा सेट नामांकन दाखिल किया। नाबालिग बेटी से शारीरिक शोषण में आरोपी सौतेले पिता को आजीवन कारावास विधानसभा की तरह कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ नामांकन रैली के बाद अंबिकापुर नगर के कला केंद्र मैदान में विजय संकल्प जनसभा सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है, मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी गरीब परिवार के बेटे हैं और वह 140 करोड़ जनता को परिवार मान उनके सुख-दुख का चिंता कर 18 घंटे काम कर रहे हैं ताकि सबका साथ और सबका विकास हो सके। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है, इसे बरकरार रखना है। साय ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में खड़ा करने का यह चुनाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सरगुजा संभाग की जनता ने यहां से कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुलने दिया था,उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में भी सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में खाता नहीं खुलना चाहिए, 11 सीटें जीताकर मोदी जी को देनी है। कड़ी सुरक्षा के बीच देशभर की 102 सीटों पर मतदान जारी, नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर लोग कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग ले रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 मई को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर सरगुजा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को भारी मतों से जीताकर संसद में भेजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साय सरकार में सारे काम सांय-सांय हो रहें हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रम फैला रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनते ही आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा यह वादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement