सीएम साय ने कुनकुरी के सभी वार्डों मे मिनी गार्डन बनाने के लिए स्वीकृत किये ढाई करोड़ रुपये

admin
Updated At: 05 Nov 2024 at 11:57 PM
घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल की मूर तो पहले जरूर जान लें ये बातें
जशपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद जशपुर जिले में नए सिरे से विकास की गाथा लिखी जा रही है। विकास की इसी कड़ी में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में सौंदर्यीकरण सहित कई कार्यों के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि की मंजूरी मिली है। ये कार्य फिलहाल प्रक्रियाधीन है। इन कार्यों के पूरे हो जाने से कुनकुरी की तस्वीर संवर जाएगी और इससे नगर को भी अलग पहचान मिलेगी।
स्विगी के आईपीओ में पैसे लगाए या नह जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
वार्डों में बनाया जाएगा मिनी गार्डन
जहां नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड नंबर 2 में विसर्जन तालाब का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 98.31 लाख की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा जयस्तंभ चौक के विकास परियोजना के लिए 22.12 लाख मंजूर हुए हैं, 120.43 लाख के इन दो कार्यों के अलावा भी बहुत से कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सड़क के किनारे पौधरोपण के लिए 11.92 लाख, हनुमान टेकरी पैदल पथ का निर्माण, विभिन्न चौक चौराहों में जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा। Cobble stone pathway के लिए भी 10.03 लाख की मंजूरी मिली है। नगर के विभिन्न वार्डों में मिनी गार्डन भी बनाया जाना है।
सेंसेक्स-निफ्टी में आ सकती थी और भी बड़ी गिरावट कौन-सी ताकत बचा रही भारतीय शेयर बाजार को
यहां बनेंगे मिनी गार्डन
जयस्तंभ चौक
वहीं रेमते रोड, चर्च गेट, जूदेव प्रतिमा के पास, पंजाब नेशनल बैंक के पास, वार्ड क्र 6 गोर्टो के पास, वार्ड क्र 7 में सामुदायिक भवन के पास, बीएसएनल ऑफिस के पास, बस स्टैंड के पास, वार्ड क्र 10 इस्लाम नगर में महिला बाल विकास ऑफिस के पास वार्ड क्र. 12 शिव मंदिर के पास एवं इंडियन बैंक के बगल में मिनी गार्डन बनेगा, जिससे कुनकुरी की सुंदरता और बढ़ेगी। इसके अलावा देवकी महाराज चौक के विकास के लिए भी 9.23 लाख की स्वीकृति मिली है। इसी तरह बेहराटोली और अंधारी बगीचा में कम्युनिटी हाल भी बनाया जाना है। इन सब कार्यों के लिए कुल 148.46 लाख की स्वीकृत हुए हैं। इस बारे में कुनकुरी नगर पंचायत के सीएमओ श्री उपाध्याय ने बताया कि ये सारे कार्य अभी टेंडर की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।
जब भी बंटे ह निर्ममता से कटे हैं झारखंड में CM योगी बोले- पहले औरंगजेब ने लूटा
क्षेत्र को मिल रही हैं सभी जरुरी सुविधाएं
सीएम विष्णुदेव साय के प्रयास से कुनकुरी में 220 बिस्तर का अस्पताल और 400 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। इससे जहां क्षेत्र में लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा वहीं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े अस्पताल में इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
जशपुर के बटाईकेला के SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चली गोली, एक महिला की मौत, दूसरा घायल
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement