धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा सहित कई रेल परियोजनाओं की सौगात : सीएम साय ने रेल नेटवर्क का विस्तार मांगा, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया जल्द काम शुरू करने का भरोसा

admin
Updated At: 18 Jul 2024 at 01:35 AM
सभी स्कूलों में मनाया जाएगा ‘गुरु पूर्णिमा उत्सव’, 21 जुलाई को होगा शिक्षकों का सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं। जहां बुधवार को उन्होंने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में सीएम श्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक बंद: खेलों इंडिया की तर्ज पर हम छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना , मितान क्लबों के 7 करोड़ सीज
इस दौरान उन्होंने राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजना धर्मजयगढ़-पत्थलगांव, लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना के जल्द शुरू करने का आग्रह किया है। जिसके बाद रेल मंत्री ने परियोजनाओं पर तेजी से कार्य का आश्वासन दिया है।
रेलवे में नई सुविधा : सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में अब रहेंगे सफाई कर्मचारी
धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा तक 200 किमी की नई लाइन परियोजना
सीएम श्री साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगांव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ क्षेत्र को झारखंड से जोड़ेगी और कोरबा-धर्मजयगढ़ परियोजना के कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची के होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपये है।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की तैयारी : हजारों शिक्षकों का हो सकता है तबादला, जल्द जारी होने वाली है सूची
अंबिकापुर-बरवाडीह तक 200 किमी की नई लाइन परियोजना
इस परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। हालांकि, 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद यह परियोजना अब तक अधूरी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ रुपये है।
कुनकुरी में शुरू होगी डायलिसिस की सुविधा, जशपुर को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मिले 1 करोड़ 32 लाख रुपये, सीएम साय ने दी मंजूरी
खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा तक 277 किमी की नई रेल लाइन परियोजना
सीएम श्री साय आगे ने बताया कि, यह परियोजना देश के पश्चिमी क्षेत्र में कोयला क्षेत्र, एसईसीएल और एमसीएल कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करते हुए बलौदाबाजार के समेत समृद्ध क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8000 करोड़ रुपये है।
भीषण सड़क हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत, पांच गंभीर
रावघाट-जगदलपुर तक 140 किमी की नई रेल लाइन परियोजना
रेलवे पहले से ही दल्ली-राजहरा-रावघाट 95 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि इस लाइन को जगदलपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सके। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से इस्पात उद्योगों तक लौह अयस्क की निकासी के कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपये है।
उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग सीएम साय बोले : वैल्यू एडिशन का कार्य छत्तीसगढ़ में हो
रेल मंत्री बोले- रेलवे मंत्रालय देगा इन्हें प्राथमिकता
बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि, ये परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेलवे मंत्रालय इन्हें प्राथमिकता देगा।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement