महाकुम्भ में छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल : सीएम विष्णुदेव साय ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई डुबकी, छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली की प्रार्थना

Faizan Ashraf
Updated At: 13 Feb 2025 at 05:49 PM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे। इस पावन अवसर पर उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उनकी पत्नी भी उपस्थित थे। सभी ने संगम में स्नान कर धार्मिक आस्था को और अधिक पवित्र किया।
सीएम साय ने इस अनुभव को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, "आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई और स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। महाकुंभ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है। यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।"
महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म की आस्था और शुद्धता का प्रतीक है, जहां लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास को व्यक्त करने के लिए एकत्रित होते हैं। त्रिवेणी संगम में स्नान करने से न केवल शारीरिक पवित्रता मिलती है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव होता है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement