होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

सीएम विष्णुदेव साय वीसी के माध्यम से सीएम कैम्प के जनदर्शन में होंगे शामिल

Featured Image

admin

Updated At: 13 Mar 2024 at 01:26 PM

विष्णुदेव सरकार की 3 महीनों की उपलब्धियों की जानकारी , आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में रोजाना आयोजित होने वाली जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय भी विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से आनलाइन शामिल होगें। जिसके लिए सप्ताह में एक दिवस नियत की जायेगी। जिसमें क्षेत्र की जनता वीसी के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़कर अपनी समस्या बता सकेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिवस के अवसर पर विडियों कांफ्रेंस सुविधा का शुभारंभ किया गया। इस विडियों कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी जुड़ेगें। जिससे जनदर्शन में आने वाली समस्या और मांगों के त्वरित निराकरण में सहायता मिल सकेगी। मंगलवार को सीएम कैंप में आयोजित जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल में लो वोल्टेज की समस्या शामिल है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि जिले के कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार ने बगिया को सीएम कैंप का दर्जा दिया है। बीते 3 माह से प्रतिदिन जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। प्रवास में रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं जनदर्शन में शामिल होकर, जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं। सीएम कैम्प के माध्यम से अब तक जशपुर सहित पूरे प्रदेश में 2 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। जनता की सुविधा के लिए बगिया स्थित सीएम कैम्प में लगातार सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के अनुसार इस कैम्प को जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ताकि दूर दराज से समस्या और मांग लेकर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। इसी के तहत अब कैम्प कार्यालय को विडियो कांफ्रेंस से जोड़ दिया गया है। इससे अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सीधे इंटरनेट के माध्यम से जुड़ कर लोगों से चर्चा करेगें। इस वीसी में कलेक्टर सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होगें। कैम्प में आने वाले आवेदकों की समस्या और मांगों को सुनकर तत्काल निराकृत करने का प्रयास किया जाएगा। मंगलवार को बगिया में पत्थलगांव विकासखण्ड के झिंगरेल गांव के रहवासी पहुंचे। उन्होनें बताया कि गांव में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों की पढ़ाई के साथ सिंचाई के अभाव में खेती किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। कई बार विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं हो पाई है। सीएम कैम्प ने पत्थलगांव के डीई सुरेश खाखा को तत्काल आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय के जन्म दिन के अवसर पर बगिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कौशल्या साय विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े और सीएम कैम्प में पहुंचे लोगों से चर्चा की। मुख्यमंत्री की माताश्री जसमनी देवी ने कार्यक्रम में जुटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग उपहार में देकर उनका मुंह मीठा कराया।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement