होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


"Major Financial Rule Changes from April 1, 2025"BankingTaxGas sylenderSarhul festival 2025Surya grahan

सीएमएचओ ने जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी. को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Featured Image

admin

Updated At: 23 Aug 2024 at 09:09 PM

अंबिकापुर के स्टील कारोबारी के बेटे ने खुद को मरवाई गोली, पुलिस ने किया खुलासा.. जशपुरनगर /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला चिकित्सालय जशपुर के एम.एल.टी. संतोष कुमार वाणिक को उपस्थिति पंजी में अग्रिम हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विदित हो कि 01 अगस्त 2024 को प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) एवं सिविल सर्जन जशपुर के द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर एवं पैथोलॉजी लैब, हमर लैब का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एम.एल.टी. श्री संतोष कुमार वाणिक द्वारा उपस्थिति पंजी में दिनांक 01 एवं 02 अगस्त 2024 का अग्रिम हस्ताक्षर कर अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। जिसके संबंध में कार्यालय सिविल सर्जन, सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जशपुर के पत्र 01 अगस्त 2024 के द्वारा एम.एल.टी. श्री संतोष कुमार वाणिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाहा गया था। किन्तु श्री संतोष कुमार वाणिक एम.एल.टी. के द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारण नहीं पाया गया। उक्त कृत्य घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है जो छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 के सर्वथा विपरीत होने के कारण श्री संतोष कुमार वाणिक, एम.एल.टी. जिला चिकित्सालय जशपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम निर्धारित किया गया है। श्री संतोष कुमार वाणिक, एम. एल.टी. को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Featured Image

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

Featured Image

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

Featured Image

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा

Advertisement