होमबड़ी ख़बरेंविडियो
logo


BurningForrest"RBI Permits Minors Above 10 to Operate Savings Accounts"RBI Allows Minors Over 10 to Open Independent Savings AccountsIps Officer transferCop Kills CopBihar

Road Accident :: : तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर; महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत

Featured Image

Faizan Ashraf

Updated At: 09 Feb 2025 at 10:49 AM

Road Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। शनिवार (8 फरवरी) की रात तेज रफ्तार बोलेरो (कार) और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। एक्सीडेंट बभनी के दरनखाड़ के पास हुआ है।

हादसे में इनकी हुई मौत

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ आए थे। संगम स्नान के बाद श्रद्धालु बोलेरो में सवार वापस रायपुर लौट रहे थे। शनिवार देर रात बभनी के दरनखाड़ के पास बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद लक्ष्मीबाई (30), अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रूक्मणी यादव (56) को मृत घोषित कर दिया।

इनकी हालत गंभीर

रामकुमार यादव (33), दीलीप देवी (58), अभिषेक यादव (6), अहान यादव (4), योगी लाल (36), हर्षित यादव (ढाई वर्ष) और सुरेन्द्री देवी (32) घायल हैं। सभी 7 घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Follow us on

Advertisement

image

जरूर पढ़ें

Featured Image

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

Featured Image

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

Featured Image

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

Featured Image

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

Featured Image

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Featured Image

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Image

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Featured Image

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Featured Image

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Featured Image

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

Advertisement