कुनकुरी नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता की शानदार जीत, पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने दी बधाई

Faizan Ashraf
Updated At: 15 Feb 2025 at 06:59 PM
कुनकुरी। कांग्रेस प्रत्याशी श्री विनयशील गुप्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी को एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। उनकी इस जीत पर पूर्व विधायक यू. डी. मिंज सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और जनता का आभार जताया।
पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने इस ऐतिहासिक जीत पर कुनकुरी की सम्मानित जनता, माता-बहनों और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा,
"यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत है। हमें जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। विनयशील गुप्ता के नेतृत्व में कुनकुरी नगर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।"
नगर पंचायत अध्यक्ष बने विनयशील गुप्ता ने भी जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे सभी नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुनकुरी के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा।
इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जश्न मनाया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत जनता की आशाओं और विश्वास की जीत है, जिसे हर हाल में निभाया जाएगा।
कुनकुरी नगर पंचायत के इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement