छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने बनाई 11 समितियां, मो. अकबर को परिवहन तो शैलेष को प्रचार की जिम्मेदारी

admin
Updated At: 29 Jan 2024 at 03:05 PM
राहुल गांधी के न्याय यात्रा के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज यात्रा मार्ग समिति का गठन किया गया है।
इस समिति में प्रभारी एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश स्तरीय समिति में प्रचार समिति-शैलेष नितिन त्रिवेदी, मार्ग समिति-विकास उपाध्याय, मीडिया समिति-सुशील आनंद शुक्ला, आमसभा समिति-राजेश तिवारी, परिवहन समिति में मो. अकबर को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि रायगढ़, खरसिया, कोरबा, कटघोरा, तारा, उदयपुर, अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर और रामानुजगंज से यात्रा गुजरेगी।
छत्तीसगढ़ होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,जानिए क्या है यात्रा मार्ग……..
अलका लांबा ने ली बैठक
भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में 536 किमी की दूरी पांच दिन में तय की जाएगी। रविवार को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में महिलाओं की बड़ी भूमिका होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांच स्तंभ - युवा, भागीदारी, नारी, किसान एवं श्रमिक न्याय है और न्याय का हक मिलने तक का नारा लेकर यह यात्रा निरंतर चल रही है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : IIT कानपुर ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 2 मई

बिना रिस्क कमाएं ज्यादा : पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से कमाएं हर माह 20 हजार रुपये, बस एक बार निवेश करना होगा निवेश

RBI का बड़ा फैसला : अब 10 साल से ऊपर के नाबालिग खुद खोल सकेंगे बैंक खाता, पहले पैरेंट के साथ खुलता था जॉइंट अकाउंट

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में
Advertisement