छत्तीसगढ़ की 7 सीटों को जीतने कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 29 अप्रैल को राहुल गांधी, 30 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दो मई को प्रियंका गांधी आएंगी

admin
Updated At: 28 Apr 2024 at 03:00 PM
ठेकेदार की बेरहमी से हत्या ,3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे चरण के लिए पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए पायलट ने कहा कि तीसरे चरण को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। 29 को राहुल गांधी, 30 को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दो मई को प्रियंका गांधी आएंगी।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, बीजेपी के लोग जिस भाषा का लगातार प्रयोग कर रहे हैं, यह उनकी बौखलाहट का असर है। इससे साफ हो गया है कि उन्होंने जो लक्ष्य रखा था, वह उससे पिछड़ रहे हैं। दस वर्षों से सरकार चला रहे हैं। फिर से पांच साल की मांग कर रहे है। अग्नीवीर में नौजवानों को केवल चार साल दिया जा रहा है। देश के नौजवानों को चार साल और खुद के लिए 15 साल। यह सबसे बड़ा विरोधाभास है।
विवादित बयानों पर चुनाव आयोग संज्ञान ले
पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विवादित बयानों पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। इस तरीके से धर्म, जाति , बिरादरी की बात करने से स्वस्थ लोकतंत्र की अच्छी परंपरा स्थापित नहीं हो रही है। विवादित बयान से पता चल रहा है कि भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
बिरनपुर हत्याकांड में सीबीआइ जांच पर पायलट ने कहा किसी भी एजेंसी को निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच करनी चाहिए। प्रतिशोध और बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और एजेंसियों को दबाव में काम नहीं करना चाहिए। सभी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाना लोकतंत्र में अच्छी बात नहीं है।पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंचकर पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में रायपुर के सभी पार्षद शामिल थे। पार्षदों के साथ हुई बैठक में लोकसभा सीट को लेकर चर्चा की गई है।
Follow us on
Advertisement

जरूर पढ़ें

फगुआ 2025: : उरांव समुदाय का पवित्र अनुष्ठान, सोनो-रूपो के आतंक से मुक्ति का उत्सव सरहुल और होली से पहले गूंजेगा फगुआ का उल्लास

होली 2025: : खुशियों के रंग और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प

Join Indian Army through NCC Special Entry! : भारतीय सेना में NCC स्पेशल एंट्री से अधिकारी बनने का सुनहरा मौका,आवेदन प्रक्रिया शुरू

आज से होलाष्टक शुरू: : फाल्गुन मास में इसका विशेष महत्व,होलाष्टक के दौरान क्या करें और क्या न करें?

Airtel का सस्ता धमाका : 199 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे! जानिए पूरी डिटेल

Jio का नया धमाका : OTT और क्रिकेट प्रेमियों के लिए Jio का खास प्लान, ₹195 में 15GB डेटा और फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

"planetary parade. 2025": : आसमान में दिखेगा अद्भुत नज़ारा: सात ग्रह होंगे एक सीध में

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : यूनिफाइड पेंशन स्कीम से मिलेगी गारंटीड पेंशन, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी पेंशन स्कीम

फास्टैग रिचार्ज में बदलाव: : अब जुर्माना भरने से बचने के लिए समयसीमा का पालन करना होगा

TRAI: : स्पैम कॉल और संदेशों पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा
Advertisement